Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़rohit sharma break shahid afridi record became player to hit most sixes in asia cup history
रोहित शर्मा ने शाहिद अफरीदी का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने

रोहित शर्मा ने शाहिद अफरीदी का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने

संक्षेप:

एशिया कप 2023 के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लगातार एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। अब रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बैटर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Tue, 12 Sep 2023 05:51 PMDheeraj Pal लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त गजब के फॉर्म में हैं। एशिया कप 2023 में आज यानी 12 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबले में उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शानदार छक्के भी लगे। इन्हीं छक्कों के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऐसा कर रोहित ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, रोहित शर्मा एशिया कप के वनडे फॉर्मेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जी हां, रोहित शर्मा ने वनडे एशिया कप में कुल 28 छक्के जड़े हैं। रोहित ने यह कारनामा महज 25 पारियों में किया है। वहीं, इस मामले में अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी दूसरे नंबर पर आ गए हैं। 

शाहिद अफरीदी ने एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में कुल 26 छक्के जड़े हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या हैं। जयसूर्या के नाम कुल 23 छक्के हैं। 

एशिया कप (वनडे) इतिहास में सर्वाधिक छक्के:
रोहित शर्मा: 25 पारियों में 28 छक्के
शाहिद अफरीदी: 21 पारियों में 26 छक्के 
सनथ जयसूर्या: 24 पारियों में 23 छक्के
सुरेश रैना: 13 पारियों में 18 छक्के
मोहम्मद नबी: 11 पारियों में 13 छक्के

10 हजार रन पूरे
इसके अलावा रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। ऐसे में वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। बताते चलें कि रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं।

आपको बता दें कि जब रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ बैटिंग के लिए मैदान पर पहुंचे थे तब उन्हें सिर्फ 22 रन बनाने की जरूरत थी। रोहित ने अपने 241वें वनडे पारी के दौरान 10000 रन पूरे किए हैं। 

सबसे तेज 10000 हजार रन
इसके अलावा रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल मैचों में 10 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बैटर बन गए हैं। इस मामले में विराट कोहली टॉप पर हैं। विराट कोहली ने 205 पारियों में 10 हजार रनों का आंकड़ा छू लिया था। इस मामले में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 259 ODI पारियों में यह कारनामा किया था।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |