riyan parag hilariously trolls after bcci postponed the ipl 2021 due to many covid-19 positive cases in league BCCI ने IPL 2021 को किया स्थगित तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने लिए जमकर मजे, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़riyan parag hilariously trolls after bcci postponed the ipl 2021 due to many covid-19 positive cases in league

BCCI ने IPL 2021 को किया स्थगित तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने लिए जमकर मजे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने मंगलवार को आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। पिछले कुछ दिनों में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के बीच कोविड-19...

Mohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 4 May 2021 09:19 PM
share Share
Follow Us on
BCCI ने IPL 2021 को किया स्थगित तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने लिए जमकर मजे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने मंगलवार को आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। पिछले कुछ दिनों में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के बीच कोविड-19 के कई मामले सामने आने के बाद बोर्ड को इसे स्थगित करने के लिए बाध्य होना पड़ा। बोर्ड द्वारा इस फैसले के बाद राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रियान पराग ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के एक भाषण के शब्दों को ट्वीट किया, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। 

रियान पराग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'खत्म, टाटा, बाय-बाय।' इसमें रियान राहुल गांधी के किसी भाषण की एक पुरानी क्लिप के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। राहुल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

इस साल आईपीएल 2021 में रियान पराग का बल्ला ज्यादा नहीं चला और वे अक्सर मौके पर टीम के लिए बड़ी पारियां खेलने में नाकामयाब रहे। हालांकि हाल ही में रियान अपने उस एक वीडियो की वजह से काफी चर्चाओं में रहे थे, जब उन्होंने साथी खिलाड़ी श्रेयस गोपाल के संग एक गेम खेलते हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की जमकर नकल उतारी थी। 

इसमें दोनों खिलाड़ी एक ऐसा खेल रहे हैं, जिसमें एक खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ी द्वारा कागज पर लिखे शब्द को बिना बोले बुलवाना है। इसमें खिलाड़ियों के पास इशारा करने का ऑप्शन होता है। इसमें जब रियान की बारी आती है तो वे अपने सिर पर कागज रखकर श्रेयस को दिखाते हैं, जिसमें वीरेंद्र सहवाग लिखा होता है। हालांकि श्रेयस पहली बार में ही सहवाग का नाम नहीं बता पाते हैं। वे सहवाग का नाम लेने से पहले जोस बटलर, महेंद्र सिंह धोनी, लियाम लिविंगस्टोन और विवियन रिचर्ड्स का नाम लेते हैं। बाद में श्रेयस द्वारा सहवाग का नाम लेने पर दोनों खिलाड़ी हंसने लग जाते हैं।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, MI Vs GT, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |