फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2022: रियान पराग ने तोड़ा रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने 

IPL 2022: रियान पराग ने तोड़ा रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने 

रियान पराग IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित-जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ा। जडेजा ने 2015 और 2021 में जबकि रोहित ने 2012 में 13 कैच पकड़े थे

IPL 2022: रियान पराग ने तोड़ा रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने 
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 21 May 2022 08:43 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग (Riyan Parag) आईपीएल 2022 में गेंद और बल्ले से वो गदर नहीं मचा पा रहे हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। लेकिन फील्डिंग में वह टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पराग ने लीग के 15वें सीजन में फील्डिंग में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आरआर के इस खिलाड़ी ने फील्डिंग में रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। पराग आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित और जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अश्विन का अपनी पुरानी टीम के खिलाफ हल्ला बोल, देखें जीत का सेलिब्रेशन

जडेजा ने साल 2015 और 2021 में सीएसके के लिए खेलते हुए 13 कैच पकड़े थे जबकि रोहित ने भी साल 2012 में 13 कैच मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते हुए इतने ही पकड़े थे। रियान पराग के इस सीजन में अब तक 15 कैच हो चुके हैं। पराग ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मोईन अली और नारायण जगदीशन के कैच लपके।

पथिराना के बारे में धोनी की भविष्यवाणी-वह IPL 2023 में भी योगदान देंगे

राजस्थान के लिए एक सीजन में सर्वाधिक कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बने पराग

रियान पराग के राजस्थान रॉयल्स के लिए एक सीजन में सर्वाधिक कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सीजन का 15वां कैच लेते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उसने पहले यह रिकॉर्ड संजू सैमसन के था, जिन्होंने आईपीएल के किसी एक सीजन में 2013 में सबसे ज्यादा 13 कैच पकड़े थे। वहीं, अजिंक्य रहाणे ने 2012 में राजस्थान के लिए 11 कैच लपके थे।

IPL के किसी एक सीजन में सर्वाधिक कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने पराग

रियान पराग आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ही हैं, जिनके नाम आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड है। डिविलियर्स ने 2019 में 19 कैच पकड़े थे। पराग अब 15 कैच के साथ इस मामले में दूसरे नंबर पर है। वहीं, किरोन पोलार्ड 15 कैच के साथ तीसरे, डेविड मिलर और डवैन ब्रावो 14-14 के साथ चौथे और पांचवें नंबर पर है।

रियान पराग ने आईपीएल 2022 में 14 मैचों में 2 बार नाबाद रहते हुए 17.11 के औसत और 148.08 के स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए। उन्होंने हाल में बैंगलोर के खिलाफ 56 रनों की नाबाद और मैच जिताऊ पारी खेली थी। पराग को राजस्थान ने इस बार नीलामी में 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले, भी वो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें