फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटऋषभ पंत के फैंस के लिए बैड न्यूज, वर्ल्ड कप और एशिया कप से बाहर हुआ स्टार क्रिकेटर!

ऋषभ पंत के फैंस के लिए बैड न्यूज, वर्ल्ड कप और एशिया कप से बाहर हुआ स्टार क्रिकेटर!

Rishabh Pant Recovery Period Update: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आगामी एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। उनके रिकवरी पीरियड की अवधि बढ़ने की संभावना है।

ऋषभ पंत के फैंस के लिए बैड न्यूज, वर्ल्ड कप और एशिया कप से बाहर हुआ स्टार क्रिकेटर!
Md.akram लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 25 Apr 2023 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के फैंस के लिए बैड न्यूज आई है। पंत इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप और अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। दरअसल, भयानक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह चोटिल हुए पंत को अभी ठीक होने में करीब 8 महीने या इससे भी अधिक समय लग सकता है। पंत का दिसंबर 2022 में एक्सीडेंट हुआ था, जब वह दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची थी। पंत के लिंगमांट की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने पंत को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ नही कहा है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, पंत की वापसी में कुछ समय लगेगा और अगर वह जनवरी तक मैदान पर लौटने में कामयाब रहते हैं तो इसे काफी तेज रिकवरी माना जाएगा। ऐसे में पंत एशिया कप और वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे। पंत उम्मीद से ज्यादा तेजी से रिकवर हो रहे हैं लेकिन उन्हें फिट होने में सात से आठ महीने लगेंगे। पंत को विकेटकीपिंग करने में और भी अधिक समय लग सकता है। शुरुआत में वह एक बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे सकते हैं।

गौतरलब है कि पंत इस महीने की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेले गए मैच में स्टेडियम में दिखे थे। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित हुआ था। पंत एक्सीडेंट के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए। वह दिल्ली की हौसलअफजाई के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। पंत आईपीएस में दिल्ली के नियमित कप्तान हैं। पंत की गैर मौजूदगी में आईपीएल 2023 में डीसी की कमान डेविड वॉर्नर संभाल रहे हैं। पंत ने आईपीएल में 98 मैच खेले हैं और 2838 रन जोड़े हैं। वहीं, उन्होंने 129 अंतरराष्ट्रीय मैच में 4123 रन जुटाए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें