फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट'सिक्सर किंग का ताज' हासिल करने से चूके ऋषभ पंत, साल 2022 में रह गई बड़ी कसक

'सिक्सर किंग का ताज' हासिल करने से चूके ऋषभ पंत, साल 2022 में रह गई बड़ी कसक

Rishabh Pant in 2022: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत साल 2022 में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। हालांकि, पंत ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ दिया। वीरेंद्र सहवाग फिलहाल टॉप पर हैं।

'सिक्सर किंग का ताज' हासिल करने से चूके ऋषभ पंत, साल 2022 में रह गई बड़ी कसक
Md.akram लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 25 Dec 2022 09:08 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। उनका टेस्ट में भी बैटिंग का यही रवैया रहता है। पंत मैच में किसी भी परिस्थिति में हवाई फायर करने का मद्दा रखते हैं। उन्होंने कई बार ऐसी गेंदों पर छक्के लगाए हैं, जिन्हें बल्लेबाज छोड़ देते हैं। पंत के पास साल 2022 में टेस्ट में भारत का 'सिक्सर किंग' बनने का मौका था लेकिन वह नजीदक पहुंचकर चूक गए। हालांकि, पंत के हाथों आने वाले वक्त में शायद यह रिकॉर्ड ना बचे।

दरअसल, भारत की ओर से एक साल में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है। सहवाग ने 2008 में 22 सिक्स उड़ाए थे। वहीं, पंत पूरे साल टेस्ट में धमाकेदार बल्लेबाजी कर रोहित शर्मा को पछाड़कने में तो कामयाब रहे मगर सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने से दो छक्कों से पीछे रह गए। पंत ने 2022 में 21 छक्के जड़े। बता दें कि रोहित ने 2019 में 20 सिक्स ठोके थे।

पंत ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने तीन पारियों में 49.33 के औसत और 91.35 के स्ट्राइक रेट से 148 रन जोड़े। वह सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर रहे। उनका हाईएस्ट स्कोर 93 रन रहा। पंत ने सीरीज में 14 चौके और 7 छक्के लगाए। गौरतलब है कि पंत ने 2018 में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 33 टेस्ट में 2271 रन बनाए हैं। पंत ने 246 चौके और 55 छक्के जमाए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें