गेंदबाजों को प्रेरित न कर पाने पर रिकी पोंटिंग ने उठाए जो रूट की कप्तानी पर सवाल, पूछा- फिर आप कप्तान क्यों हैं

भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने मौजूदा एशेज सीरीज में इंग्लैंड की लगातार दूसरी हार के बाद गेंदबाजों की आलोचना करने पर जो रूट की निंदा की और कहा कि कप्तान के रूप में यह सुनिश्चित करना उनकी...

गेंदबाजों को प्रेरित न कर पाने पर रिकी पोंटिंग ने उठाए जो रूट की कप्तानी पर सवाल, पूछा- फिर आप कप्तान क्यों हैं

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने मौजूदा एशेज सीरीज में इंग्लैंड की लगातार दूसरी हार के बाद गेंदबाजों की आलोचना करने पर जो रूट की निंदा की और कहा कि कप्तान के रूप में यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है कि रणनीति को मैदान में उतारा जा सके। दूसरे टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया से 275 रन से गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम सीरीज में 0-2 से पीछे हो गई है। मैच के बाद रूट ने पहली पारी में सही लेंथ पर गेंदबाजी करने में नाकाम रहे अपने गेंदबाजों की आलोचना की थी।

विनोद कांबली ने चुनी अपनी फैब फोर, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट को नहीं दी जगह

पोंटिंग ने 'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' से कहा, ''यह बयान आश्चर्यचकित करने वाला है। गेंदबाजों को बदलाव करने के लिए कहने का काम किसका है? फिर आप कप्तान क्यों हैं?'' उन्होंने कहा, ''अगर आप अपने गेंदबाजों को प्रेरित नहीं कर सकते कि किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है, तो आप मैदान पर क्या कर रहे हैं?'' ऑस्ट्रेलिया को दो बार वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले इस कप्तान ने कहा कि यह रूट की जिम्मेदारी है कि वह गेंदबाजों को प्रेरित करें।

'कुछ तो पक रहा है', क्रिकेट से दूर एक नए अवतार में दिखे पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री

उन्होंने कहा, ''जो रूट जो चाहे वह कह सकते हैं, लेकिन अगर आप कप्तान हैं, तो आपको यह समझने में सक्षम होना चाहिए कि आपके गेंदबाज उस जगह पर गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं जहां आप चाहते हैं।'' पोंटिंग ने कहा, ''अगर वे आपकी बात नहीं सुन रहे तो उन्हें गेंदबाजी आक्रमण से हटा सकते है। किसी और को मौका दें जो आपके लिए यह करेगा। आप मैदान पर उनके साथ बेहतर संवाद कर के बता सकते हैं कि आपको क्या चाहिए।'' उन्होंने कहा, ''कप्तानी इन्हीं चीजों के बारे में है।'' रूट ने कहा था कि इंग्लैंड की टीम फिर से उस गलती को दोहरा रही है, जैसा कि उसने 2017-18 में सीरीज को 0-4 से गंवाने के दौरान किया था।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।