SPORTS NEWS: क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी 10 बड़ी खबरें
जोंडी रोड्स ने चुने दुनिया के टॉप 5 फील्डर्स, इस भारतीय को माना नंबर वन दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान खिलाड़ी जोंटी रोड्स(Jonty Rhodes) का नाम शुमार है।...

जोंडी रोड्स ने चुने दुनिया के टॉप 5 फील्डर्स, इस भारतीय को माना नंबर वन
दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान खिलाड़ी जोंटी रोड्स(Jonty Rhodes) का नाम शुमार है। आईसीसी ने हाल ही में उनसे दुनिया के पांच सबसे बेहतरीन फील्डर चुनने को कहा। इस पर दिग्गज फील्डर ने अपने टॉप 5 फील्डर चुने हैं और उनके इस वीडियो को आईसीसी ने भी शेयर किया है।
एमएस धौनी को मिलेगा वो सम्मान जो हर खिलाड़ी का सपना होता है
भारत को क्रिकेट में कई खिताब जिताने वाले भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी(MS Dhoni) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। यह एक ऐसी उपलब्धि है जो हर खिलाड़ी पाना चाहता है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन ने बताया कि भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र धौनी के नाम से जल्द ही रांची स्टेडियम में एक पवेलियन बनेगा।
IndvsNz: कार्तिक ने किया खुलासा, क्यों आखिरी T20 में रन लेने से किया था मना
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कृणाल पंड्या को एक रन लेने से इनकार करने के बाद उन्हें विश्वास था कि वह छक्का मार सकते हैं। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक हैमिल्टन में रविवार को हुए तीसरे और अंतिम टी20 में चीजें भारतीय टीम की योजना के अनुसार नहीं हुई और कार्तिक को इसे स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं है।
विश्व फर्नांडो के चार विकेट की मदद से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को यहां पहली पारी में 235 रन पर आउट करके पहले टेस्ट क्रिकेट मैच का पहला दिन अपने नाम किया। श्रीलंका ने इसके जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 49 रन बनाये हैं। स्टंप उखड़ने के समय कप्तान दिमुथ करूणारत्ने 28 और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ओसादा फर्नांडो 17 रन पर खेल रहे थे
भारत और इंग्लैंड को आगामी विश्व कप(World Cup 2019) का प्रबल दावेदार बताते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण(VVS Laxman) ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम सही समय पर फॉर्म में लौट रही है।
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनोन गैब्रियल(Shannon Gabriel) को आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिये चार एकदिवसीय मैचों के लिये निलंबित कर दिया गया है और वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के पहले चार मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
दुनिया की नंबर एक टीम बनना चाहती है वेस्टइंडीज: होल्डर
इंग्लैंड से श्रृंखला जीतने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा कि उनकी टीम का मुख्य लक्ष्य दुनिया की नंबर एक टीम बनना है। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक वेस्टइंडीज तीसरा टेस्ट भले ही हार गया लेकिन पहले दो टेस्ट जीतकर श्रृंखला अपने नाम की।
युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों लक्ष्य सेन और हर्षील दानी ने विपरीत हालात में जीत के साथ बुधवार को यहां 83वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पिछले साल एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण और विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले लक्ष्य ने पश्चिम बंगाल के अरिंताप दासगुप्ता को एकतरफा मुकाबले में 21-10 21-10 से हराया।
मध्य प्रदेश के खेल व युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगता में भाग लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री पटवारी ने मंगलवार को आयोजित विशिष्ट खेल अभिनन्दन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने करोड़ो रुपयों के ड्रग्स रैकेट मामले में पूर्व अंतररार्ष्ट्रीय पहलवान और अजुर्न अवार्डी जगदीश भोला को बुधवार को दोषी करार दिया। पंजाब पुलिस ने साल 2013 में ड्रग्स रैकेट का पदार्फाश किया था। भोला पंजाब पुलिस में उप पुलिस निरीक्षक (डीएसपी) के पद कार्यरत था।



