SPORTS NEWS: पढ़ें क्रिकेट और अन्य खेल की प्रमुख खबरें
पाकिस्तान बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर वसीम खान ने भारत के साथ क्रिकेट में चल रही तनातनी के बीच दोबारा से खेलने की इच्छा जताई है। इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई(BCCI) ने यह...

पाकिस्तान बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर वसीम खान ने भारत के साथ क्रिकेट में चल रही तनातनी के बीच दोबारा से खेलने की इच्छा जताई है। इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई(BCCI) ने यह साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ तभी क्रिकेट खेलेगा जब दोनों देशों के बीच राजनीतिक परेशानियां दूर होंगी।
यह किसी से छिपा नहीं है कि क्रिकेट की सबसे बड़ी एपेक्स बॉडी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी (ICC) भी महेंद्र सिंह धौनी(Ms Dhoni) की जबरदस्त फैन है। हेमिल्टन में तीसरे टी-20 के दौरान आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर से एक पोस्ट शेयर की। यह ट्वीट एमएस धौनी पर ही थे।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह क्रिकेट के मैदान पर काफी फुर्तीले हैं। विकेटों के पीछे और बीच में उनकी तेजी देखते ही बनती हैं। जब से धौनी ने क्रिकेट करियर का आगाज किया, तब से ऐसे काफी कम मौके आए हैं। जब वह फिटनेस या बीमारी की वजह से क्रिकेट से दूर रहे हों। 37 साल की उम्र में भी धौनी की फिटनेस कई युवा खिलाड़ियों से ज्यादा बेहतर है।
कलाई के प्रतिभाशाली स्पिनर कुलदीप यादव(Kuldeep Yadav) आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग(ICC T20 Rankings) में दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि भारत दो रैंकिंग अंक कटने के बावजूद टीम रैंकिंग में पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। कुलदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में 26 रन देकर दो विकेट लिये। भारत वह मैच चार रन से और श्रृंखला 1-2 से हार गया
लीजेंड क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जब से क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा है, तब से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब एक बार फिर से अंडर-23 में मुंबई के टीम में शामिल होने के बाद वह चर्चा में बन गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वनडे लीग की शुरुआत 14 फरवरी से जयपुर में हो रही है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नए प्रबंध निदेशक वसीम खान का मानना है कि निकट भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेले जाने की संभावना बहुत कम है, लेकिन दोनों टीमों को मैदान पर लाने के लिए नई रणनीति अपनाने की जरुरत है।
INDvsNZ: हैमिल्टन में पहली बार रोहित शर्मा के साथ हुआ कुछ ऐसा
टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। न्यूजीलैंड ने भारत को 4 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। न्यूजीलैंड ने पहला टी-20 80 रन से जीता और दूसरा सात विकेट से हारा था। न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 में भारत को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या रविवार (10 फरवरी) को गेंदबाजी में प्रभावित नहीं कर पाए। हालांकि, उन्होंने विकेट लेने की भरपूर कोशिश की पर भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। खलील अहमद को एक विकेट जरूर मिला, लेकिन हार्दिक ने 4 ओवरों में 44 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। इसके साथ ही हार्दिक के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया।
लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे प्रजनेश गुणेश्वरन अपने कैरियर में पहली बार एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 100 में पहुंच गए हैं जो छह पायदान चढकर 97वें स्थान पर हैं। प्रजनेश शीर्ष 100 में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले सोमदेव देववर्मन और युकी भांबरी यह कमाल कर चुके हैं।
भारत के रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी को बुलगारिया में 586140 यूरो के एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। तीसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना-शरण की जोड़ी का सेमीफाइनल में चीनी खिलाड़ी चेंग-पेंग सीह और इंडोनिया के खिलाड़ी क्रिस्टोफर रुंगकाट की जोड़ी से मुकाबला था।
एशियाई जूनियर चैंपियन लक्ष्य सेन ने सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले लय हासिल करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AI) को 74वीं अंतर-क्षेत्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा दिया। एएआई ने सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 3-0 की जीत दर्ज की। फाइनल में उनका सामना रेलवे से होगा, जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में असम को 3-1 से शिकस्त दी।



