Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़RCB vs MI Rohit Sharma embarrassing record in IPL scored one run in 10 balls

RCB vs MI: IPL में रोहित शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, 10 गेंद में बना पाए एक रन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा महज एक ही रन बना पाए। रोहित ने 10 गेंदों का सामना किया, लेकिन रन एक ही बना पाए।

Namita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 3 April 2023 01:39 PM
share Share
Follow Us on

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में भले ही रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान हैं, जिनके खाते में पांच आईपीएल ट्रॉफी हैं, लेकिन जब बात बल्लेबाज रोहित की आती है, तो उनका रिकॉर्ड काफी साधारण सा है। रोहित ने कुल 228 आईपीएल मैच खेले हैं और इस दौरान 30.15 की औसत से 5880 रन बनाए हैं। रोहित ने आईपीएल में एक शतक लगाया है, जबकि 40 पचासा ठोके हैं। पिछले कुछ सालों में बल्लेबाज के तौर पर उनका रिकॉर्ड आईपीएल में काफी खराब रहा है। रविवार को आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच खेला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा 10 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए।

आईपीएल में रोहित के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे कम स्ट्राइक रेट (कम से कम 10 गेंद खेलने के बाद), (बैटिंग पोजिशन 1 से 7 के बीच) के मामले में टॉप-3 पोजिशन पर रोहित ही हैं। रोहित ने आरसीबी के खिलाफ इस मैच में 10 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इससे पहले 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित ने 15.38 के स्ट्राइक रेट से 13 गेंदों पर दो रन बनाए थे।

2022 में ही रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 25 के स्ट्राइक रेट से 12 गेंदों में तीन रन बनाए थे। रोहित शर्मा की बैटिंग अब मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का सबब बन रहा है। मुंबई इंडियंस को अब अपना अगला मुकाबला 8 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलना है। पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी की सात गेंदों की पारी पड़ गई विराट कोहली की मैच विनिंग इनिंग पर भारी, आंकड़े कर रहे बयान
ये भी पढ़ें:IPL 2023 MI vs RCB: डेब्यू मैच में जड़ा 100+ मीटर का SIX, नेहल वढेरा ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें