क्या रोहित शर्मा तोड़ेंगे विराट कोहली का सपना! RCB का प्लेऑफ में पहुंचना मुंबई इंडियंस के हाथ में
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचेगा या नहीं इसका फैसला अब सिर्फ उनकी जीत से ही नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स की हार से भी होगा। मुंबई के खिलाफ अगर दिल्ली कैपिटल्स जीता, तो आरसीबी OUT हो जाएगा।

इस खबर को सुनें
Indian Premier League 2022 के प्लेऑफ के लिए गुजरात टाइटन्स ने अपना टिकट कटा लिया है और बाकी तीन जगह के लिए चार टीमों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खाते 13-13 मैच खेलने के बाद 14-14 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन दोनों के नेट रनरेट में जमीन आसमना का फर्क है। दिल्ली कैपिटल्स का नेट रनरेट +0.255 है, जबकि आरसीबी का नेट रनरेट -0.323 है। अब ऐसे में आरसीबी की किस्मत का फैसला सिर्फ उनके हाथ में नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के हाथ में भी होगा। चलिए समझते हैं क्या है पूरा गणित-
लिविंगस्टोन की बॉलिंग देखकर जाफर को क्यों याद आए गुरमीत राम रहीम सिंह
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स के खाते में 13-13 मैच के बाद 12-12 प्वॉइंट्स हैं। दोनों अगर अपने-अपने आखिरी मैच जीत जाते हैं और आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स दोनों अपने-अपने आखिरी मैच हार जाते हैं, तो ही उनमें से एक का प्लेऑफ में पहुंचने का चांस बन पाएगा।
रविंद्र जडेजा छोड़ सकते हैं CSK का साथ, कप्तानी छिनने का है मलाल
आरसीबी को प्लेऑप में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा, लेकिन इसके बावजूद उनका प्लेऑफ का टिकट पक्का नहीं होगा। आरसीबी और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच 19 मई को खेला जाना है। इस मैच के बाद आरसीबी को 21 मई को होने वाले मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ेगा। अगर दिल्ली कैपिटल्स जीत जाएगा तो आरसीबी और विराट कोहली का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
दिल्ली कैपिटल्स अगर आखिरी लीग मैच जीत जाता है, तो उसके खाते में 16 प्वॉइंट्स हो जाएंगे। ऐसे में बेहतर नेटरनरेट के हिसाब से वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगा।