तो क्या IND vs ENG सीरीज के दौरान हेड कोच रवि शास्त्री ने कम कराई विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच की दूरी

Mar 30, 2021 11:21 am ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

सभी फॉर्मैट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और लिमिटेड ओवर फॉर्मैट के उप-कप्तान रोहित शर्मा के बीच मनमुटाव की खबरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के...

तो क्या IND vs ENG सीरीज के दौरान हेड कोच रवि शास्त्री ने कम कराई विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच की दूरी

सभी फॉर्मैट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और लिमिटेड ओवर फॉर्मैट के उप-कप्तान रोहित शर्मा के बीच मनमुटाव की खबरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के बाद रोहित शर्मा स्वदेश लौटे थे, जबकि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई थी। विराट ने उस दौरे पर भी कुछ ऐसे बयान दिए थे, जिसके बाद लगने लगा था कि दोनों खिलाड़ियों के बीच सबकुछ ठीक-ठाक नहीं है। विराट ने तब कहा था कि रोहित की इंजरी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से कोई अपडेट नहीं है और उन्हें पता ही नहीं था कि रोहित ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाली फ्लाइट में नहीं रहेंगे। हाल में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में विराट और रोहित के बीच काफी अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिली। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हेड कोच रवि शास्त्री ने इन दोनों के बीच की दूरी को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रवि शास्त्री ने विराट और रोहित को आमने-सामने बैठकर अपने बीच की दूरी खत्म करने के लिए कहा। बायो बबल के चलते खिलाड़ियों की आपस की बॉन्डिंग पहले से ज्यादा मजबूत हुई है। इसी बायो बबल में रहकर विराट और रोहित के बीच की भी दूरी खत्म हुई। टाइम्स ऑफ इंडिया से एक सूत्र ने कहा, 'दो बड़ी सीरीज जीतने के अलावा टीम के लिए सबसे अच्छा रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल। क्रिकेट को लेकर दोनों खिलाड़ी काफी करीब नजर आए। पिछले चार महीने में यह टीम के लिए सबसे बड़ा फायदा रहा।'

सूत्र ने कहा, 'बाहर जिस तरह की बातें चल रही थीं अब उन पर ब्रेक लग जाएगा।' रोहित और विराट के बीच मनमुटाव की खबरें पिछले कुछ सालों से कई बार मीडिया में आ चुकी हैं। दोनों ने कभी खुद इसको लेकर कुछ नहीं कहा है। विराट और रोहित दोनों ही टीम इंडिया के बेस्ट बल्लेबाजों में शामिल हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल मौकों पर दोनों ने साथ मिलकर रणनीति बनाई और टीम इंडिया को मैच में वापसी दिलाई।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।