'T20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से ब्रेक लेंगे शाहीन शाह अफरीदी'; इस दिग्गज क्रिकेटर ने किया दावा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले दो मैचों में अफरीदी पाकिस्तान के लिए एक भी विकेट नहीं चटकाए पाए थे। लेकिन नीदरलैंड्स के खिलाफ तीसरे मुकाबले में उन्होंने विकेटों का अपना खाता खोल लिया।

 shaheen shah afridi

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को लेकर ऐसा लग रहा है कि वह अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले दो मैचों में अफरीदी पाकिस्तान के लिए एक भी विकेट नहीं चटकाए पाए। लेकिन नीदरलैंड्स के खिलाफ तीसरे मुकाबले में उन्होंने विकेटों का अपना खाता खोल लिया। चोट के चलते क्रिकेट से दूर रहने वाले अफरीदी जुलाई के बाद से अब सीधे वर्ल्ड कप में खेलने उतरे हैं और ऐसा लग रहा है कि वह अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। अफरीदी को लेकर अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने बड़ा दावा किया है। शास्त्री ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 समाप्त होने के बाद अफरीदी इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक ले सकते हैं। 

भारत-पाकिस्तान कैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा? जानिए पूरा गणित

मौजूदा समय में टूर्नामेंट में कमेंट्री कर रहे शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, '' मेरे लिए एक बात स्पष्ट है कि वह (शाहीन) दर्द में है। चोट से मेरा मतलब शारीरिक रूप से है। मुझे नहीं लगता कि वह पूरी तरह फिट हैं। उसे थोड़ा जल्दी वापस लाया गया है। इसलिए उनसे उम्मीदें थोड़ी ज्यादा हैं।'' अफरीदी ने T20 World Cup 2022 के पिछले तीन मैचों में अब तक केवल एक ही विकेट चटकाया है। 

उन्होंने आगे कहा, '' यह वर्ल्ड कप है और इसलिए उनपर दबाव है। वह खेलना चाहता है, टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स उसे खिलाना चाहते हैं। लेकिन वह इसे धीरे-धीरे लेने जा रहा है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा वह लय में आता जाएगा। मैं देखता हूं कि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद वह एक लंबा ब्रेक लेने वाले हैं।'' 

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'T20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद क्रिकेट से ब्रेक लेंगे शाहीन शाह अफरीदी'