फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2022 के लीडरबोर्ड पर राजस्थान रॉयल्स का कब्जा, सभी 6 स्थानों पर हैं RR के खिलाड़ी 

IPL 2022 के लीडरबोर्ड पर राजस्थान रॉयल्स का कब्जा, सभी 6 स्थानों पर हैं RR के खिलाड़ी 

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने धमाल मचाया हुआ है। आईपीएल 2022 में किसी भी टीम के लिए रनों का बचाव करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन राजस्थान ने 5 मैच जीते हैं।

IPL 2022 के लीडरबोर्ड पर राजस्थान रॉयल्स का कब्जा, सभी 6 स्थानों पर हैं RR के खिलाड़ी 
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 23 Apr 2022 01:33 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने धमाल मचाया हुआ है। आईपीएल 2022 में किसी भी टीम के लिए रनों का बचाव करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने अब तक 5 मैच रनों का बचाव करते हुए जीते हैं। इतना ही नहीं, आईपीएल 2022 की अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स इस वक्त नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान है। इसके अलावा लीडरबोर्ड पर भी राजस्थान रॉयल्स का कब्जा है। 

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 7 में से 5 मैच जीते हैं। टीम अब 10 अंक और बेहतर नेट रन रेट के दम पर आईपीएल 2022 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर कायम है, जबकि टीम के खिलाड़ियों ने लीडरबोर्ड पर जलवा बिखरने का काम किया है। आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात हो, सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात हो, सबसे बड़ा स्कोर बनाने की बात हो या फिर फेयरप्ले अवॉर्ड की बात हो। टीम हर मामले में नंबर वन बनी हुई है। 

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर 491 रनों के साथ ऑरेंज कैप धारण किए हुए हैं, जबकि 18 विकेट लेने की वजह से पर्पल कैप युजवेंद्र चहल के पास है। आईपीएल 2022 में सबसे बड़ा स्कोर (116 रन) बटलर ने बनाया है। सबसे ज्यादा विकेट एक मैच में चहल (5) ने चटकाए हैं। मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर जोस बटलर हैं, जिनके खाते में 222 अंक हैं, जबकि संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स 61 फेयरप्ले प्वाइंट्स हासिल कर नंबर वन बनी हुई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें