फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटVIDEO: रहाणे की सेंचुरी से पहले पत्नी राधिका ने फिंगर क्रॉस कर रखा था, शतक होते ही बोलीं- Finally...

VIDEO: रहाणे की सेंचुरी से पहले पत्नी राधिका ने फिंगर क्रॉस कर रखा था, शतक होते ही बोलीं- Finally...

टीम इंडिया के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन सेंचुरी जड़ी। रह

Namitaलाइव हिन्दुस्तान टीम,कोलंबोFri, 04 Aug 2017 10:40 AM

रहाणे की सेंचुरी पर राधिका का खास रिऐक्शन

रहाणे की सेंचुरी पर राधिका का खास रिऐक्शन1 / 2

टीम इंडिया के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन सेंचुरी जड़ी। रहाणे के करियर की ये 9वें सेंचुरी थी। श्रीलंका के एसएससी ग्राउंड पर भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। रहाणे की पत्नी राधिका भी इन दिनों श्रीलंका में ही हैं।

रहाणे की सेंचुरी के बाद राधिका का रिऐक्शन कैमरे में कैद हो गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रहाणे की सेंचुरी पूरी होते ही राधिका एकदम से उछल पड़ीं और उनके मुंह से निकला फाइनली... 

रहाणे ने टेस्ट में काफी लंबे समय बाद सेंचुरी जड़ी है। इससे पहले उन्होंने अपना 8वां टेस्ट शतक अक्टूबर 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा था। 

INDvSL: पचासा के साथ वापसी के बाद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होने के बाद कुछ ऐसा बोले के.एल. राहुल

OMG! उथप्पा और रायडू से भी कम है पुजारा की कमाई, होश उड़ा देंगे ये आंकड़े...

आगे की स्लाइड में देखें वीडियो कि रहाणे की सेंचुरी पर कैसा था राधिका का रिऐक्शन...

VIDEO: खुशी से उछल पड़ीं राधिका

VIDEO: खुशी से उछल पड़ीं राधिका2 / 2

रहाणे की सेंचुरी से पहले राधिका फिंगर क्रॉस करके बैठी नजर आईं। जैसे ही रहाणे ने सेंचुरी पूरी की वो खुशी से उछल पड़ीं और उनके मुंह से निकला फाइनली। रहाणे जब बल्लेबाजी के लिए आए थे, उस समय टीम इंडिया ने 133 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए थे। रहाणे ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर 217 रनों की साझेदारी निभाई।