फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL में पहली बार रिटायर्ड आउट होने पर आया आर अश्विन का रिएक्शन, स्पिनर ने दी फुटबॉल वाली दलील

IPL में पहली बार रिटायर्ड आउट होने पर आया आर अश्विन का रिएक्शन, स्पिनर ने दी फुटबॉल वाली दलील

रविवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए आईपीएल 2022 के मैच के दौरान आर अश्विन ने ऐसा कुछ कर दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। आर अश्विन रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए और आईपीएल

IPL में पहली बार रिटायर्ड आउट होने पर आया आर अश्विन का रिएक्शन, स्पिनर ने दी फुटबॉल वाली दलील
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 11 Apr 2022 09:19 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

रविवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए आईपीएल 2022 के मैच के दौरान आर अश्विन ने ऐसा कुछ कर दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। आर अश्विन रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए और आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार था, जब किसी बल्लेबाज ने ऐसा किया था। अश्विन का ये ऐसा कदम था, जिसको उन्होंने टीम के हित में उठाया और इसका फायदा उनकी टीम को भी हुआ, क्योंकि उनके बाद आए अगले बल्लेबाज रियान पराग ने 4 गेंदों में एक छक्के के साथ 8 रन बनाए थे। अब इस पर अश्विन का रिएक्शन आया है कि उन्होंने ऐसा फैसला क्यों किया था? 

इस मामले पर सभी ने अपनी बात रखी है और अंत में अश्विन ने रिटायर आउट होने के अपने फैसले पर खुल कर बात की। अश्विन ने 23 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 28 रन की पारी खेली। क्रिकबज से बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह एक पल की बात थी। यह एक टीम गेम है, जिसे हम अक्सर उत्साह में भूल जाते हैं, लेकिन फिर यह खेल का एक महत्वपूर्ण पहलू है जिस पर हमने विचार नहीं किया है।" अश्विन ने इसे टीम गेम बताते हुए फुटबॉल खेल वाली दलील भी दी। 

अश्विन ने कहा, "टी20 एक टीम गेम है जितना हम सभी जानते हैं। यह लगभग फुटबॉल जितना ही है। गोल करने वाले आपके सलामी बल्लेबाज या विकेट लेने वाले गेंदबाज की तरह होते हैं, लेकिन वे इसके लायक तभी होते हैं जब आपका गोलकीपर या डिफेंडर ऐसा करने के लिए तैयार हो और वो इसका फैसला ले।" क्रिकेट के नियम के अनुसार भी आर अश्विन ने कुछ गलत नहीं किया था, क्योंकि क्रिकेट के कानून की किताब रिटायर्ड आउट होने की अनुमति देती है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें