भारत छोड़ने के बाद क्विंटन डिकॉक की पत्नी साशा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये इमोशनल मैसेज

May 09, 2021 09:33 am ISTHemraj Chauhan लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की पत्नी साशा हार्ली ने भारत छोड़ने के बाद इंस्ट्राग्राम पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया। शनिवार को मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे क्विंटन...

भारत छोड़ने के बाद क्विंटन डिकॉक की पत्नी साशा ने  इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये इमोशनल मैसेज

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की पत्नी साशा हार्ली ने भारत छोड़ने के बाद इंस्ट्राग्राम पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया। शनिवार को मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे क्विंटन डिकॉक की पत्नी साशा ने भारत में कोविड 19 संकट को लेकर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने लिखा कि इतनी जल्दी भारत छोड़ने से दुखी हूं। हम भारत के साथ हैं, सुरक्षित रहें। साशा हार्ली अपने पति  डी कॉक के साथ आईपीएल 2021 के बायो-बबल में थी।

साशा हार्ली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मुंबई इंडियंस के भारतीय खिलाड़ियों की पत्नियों के साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि  इतनी जल्दी भारत छोड़ने से दुखी हूं। लेकिन मुंबई इंडियंस के परिवार के साथ बिताया समय शानदार रहा। आप सभी स्पेशल लेडीज को मिस करूंगी। उन्होंने भारत के कोविड संकट पर लिखा कि हम इस समय भारत के साथ हैं। कृपया सुरक्षित रहें।

आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद विदेशी खिलाड़ी और सदस्य भी अपने-2 देशों को लौट रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी और सदस्य उन लोगों में से जो सबसे पहले भारत छोड़कर अपने देश लौट रहे हैं। साशा की पोस्ट इशारा करती है वो और उनके पति डिकॉक साउथ अफ्रीका पहुंच गए हैं। प्रोटोकॉल के मुताबिक उन्हें वहां होम आइसोलेशन में रहना होगा।

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की बात करें तो वो साल 2019 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के रिलीज किए जाने के बाद वो मुंबई से जुड़े थे। वो मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। आईपीएल 2019 में डिकॉक ने 529 रन बनाए और आईपीएल 2020 में उनके बल्ले से 503 रन निकले। इस आईपीएल में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 70 रन की पारी खेली। 

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।