PSL 2022: विराट कोहली की तरह फ्लाइंग KISS करते नजर आए फखर जमां, बताया किसके लिए था यह खास जश्न- Video

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मौजूदा सीजन में फखर जमां का बल्ला जमकर चल रहा है। पाकिस्तान का यह सलामी बल्लेबाज लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहा है और सात मैचों में पांच हाफसेंचुरी ठोक चुका है। फखर जमां...

PSL 2022: विराट कोहली की तरह फ्लाइंग KISS करते नजर आए फखर जमां, बताया किसके लिए था यह खास जश्न- Video

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मौजूदा सीजन में फखर जमां का बल्ला जमकर चल रहा है। पाकिस्तान का यह सलामी बल्लेबाज लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहा है और सात मैचों में पांच हाफसेंचुरी ठोक चुका है। फखर जमां ने रविवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 53 रनों की पारी खेली और पचासा पूरा करते ही फ्लाइंग किस करते नजर आए। उनका यह जश्न का तरीका काफी कुछ विराट कोहली से मिलता हुआ था। विराट कोहली ने 2014 में एक वनडे मैच के दौरान पचासा ठोकने के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (तब गर्लफ्रेंड) को फ्लाइंग किस किया था।

फखर जमां ने भी फ्लाइंग किस किया, लेकिन उनका यह फ्लाइंग किस उनके बेटे के लिए था। लाहौर कलंदर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फखर जमां इस फ्लाइंग किस सेलिब्रेशन के बारे में बात कर रहे हैं। मैच की बात करें तो लादौर कलंदर्स ने ने यह मैच आठ विकेट से अपने नाम कर लिया था। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन बनाए थे, जवाब में लाहौर कलंदर्स ने 17.4 ओवर में ही दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

फखर अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। फखर ने सात मैचों में पांच हाफसेंचुरी के दम पर 469 रन बनाए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर शान मसूद हैं, जिनके खाते में 351 रन हैं।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।