MI vs DC: मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगी पृथ्वी शॉ की वापसी, 'करो या मरो' मुकाबले में डेविड वॉर्नर के साथ करेंगे ओपनिंग - रिपोर्ट

22 वर्षीय इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार डेविड वॉर्नर के साथ विस्फोटक शुरुआत करते हुए, दो अर्द्धशतक के साथ, 159.87 की स्ट्राइक रेट और 28.77 की औसत से 9 मैचों में 259 रन बनाए हैं।

offline
MI vs DC: मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगी पृथ्वी शॉ की वापसी, 'करो या मरो' मुकाबले में डेविड वॉर्नर के साथ करेंगे ओपनिंग - रिपोर्ट
Lokesh Khera लाइव हिंदुस्तान टीम , नई दिल्ली
Sat, 21 May 2022 4:27 PM

Prithvi Shaw MI vs DC IPL 2022: मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। खबर यह है कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एमआई के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे और एक बार फिर वॉर्नर और शॉ की सलामी जोड़ी सबको मैदान पर दिखाई देगी। शॉ पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। तेज बुखार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्हें टाइफाइड हुआ था। टाइम्स ऑफ इंडिया ने शॉ के आज के मैच में खेलने की पुष्टि की है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एक सूत्र ने उनके अखबर को बताया "शॉ के ओपनिंग स्लॉट पर वापस आने के बाद सरफराज खान जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ ओपनिंग की थी वह मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे। शॉ डेविड वॉर्नर के साथ ओपनिंग करेंगे।"

IPL 2022 में इन 3 भारतीय युवा तेज गेंदबाजों ने जीता दिनेश कार्तिक का दिल, सूची में उमरान मलिक का नाम नहीं

पृथ्वी शॉ के बीमार पड़ने के बाद दिल्ली को उस तरह की शुरुआत नहीं मिली है जिस तरह की शुरुआत शॉ और वॉर्नर दिया करते थे। शॉ की गैर मौजूदगी में टीम ने मंदीप सिंह और सरफराज को मौके दिए मगर वह इतना प्रभावित नहीं कर पाए।

पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2022 में अपना आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेला था। 22 वर्षीय इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार डेविड वॉर्नर के साथ विस्फोटक शुरुआत करते हुए, दो अर्द्धशतक के साथ, 159.87 की स्ट्राइक रेट से 28.77 की नौ मैचों में 259 रन बनाए हैं।

टीम का ऐलान होने से पहले शिखर धवन बोले- मैं अगले तीन साल खेल रहा हूं, टी20 फॉर्मेट में अच्छा कर सकता हूं

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज का मैच काफी अहम रहने वाला है। 13 मैचों में 14 प्वाइंट्स के साथ ऋषभ पंत की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवे पायदान पर है। अगर आज डीसी जीतती है तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, वहीं दिल्ली अगर हारती है तो प्लेऑफ का टिकट आरसीबी के हाथ लगेगा। फाफ डुप्लेसी की टीम 16 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे पायदान पर है।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

IPL 2024

क्रिकेट की अगली ख़बर पढ़ें
IPL 2022 Prithvi Shaw Delhi Capitals Cricket News In Hindi
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें