फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटU19 WC: विश्वकप से पृथ्वी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस कंपनी ने बनाया अपना ब्रांड एम्बेसेडर

U19 WC: विश्वकप से पृथ्वी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस कंपनी ने बनाया अपना ब्रांड एम्बेसेडर

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ को फूड निमार्ता कंपनी प्रोटीनेक्स ने अपना ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है। कंपनी ने फूड के माध्यम से देश में अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ बनाने के...

U19 WC: विश्वकप से पृथ्वी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस कंपनी ने बनाया अपना ब्रांड एम्बेसेडर
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानWed, 10 Jan 2018 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ को फूड निमार्ता कंपनी प्रोटीनेक्स ने अपना ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है। कंपनी ने फूड के माध्यम से देश में अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से पृथ्वी शॉ के साथ करार किया है जिसके तहत भारतीय कप्तान अब अगले पांच वर्षों के लिए प्रोटीनेक्स के विज्ञापन में नजर आएंगे। 18 साल के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इस समय न्यूजीलैंड में अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच खेली जायेगी टी-20 सीरीज,जानें क्या होगा..

पृथ्वी शॉ ने प्रोटीनेक्स कंपनी के साथ खुद को जुड़ने पर कहा,' जहां तक मुझे याद है प्रोटीनेक्स बचपन से हमारे घर का हिस्सा रहा है। जीवन में खुद का विकास और एक सक्रिय शैली के लिए यह बहुत आवश्यक है। यह केवल खिलाड़यिों के लिए ही नहीं बल्कि हम सभी के लिए आवश्यक है। मैं प्रोटीनेक्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने भारत में प्रोटीन का संदेश देने के लिए मुझे चुना।'

संबंधित खबरें - 

INDvSA: सेंचुरियन में दूसरा टेस्ट 13 जनवरी से, जानें सारे RECORDS   

मुश्ताक अली टी20 : दिल्ली ने हरियाणा को हराया, शोरे का दमदार प्रदर्शन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें