डेविड वॉर्नर से इंप्रेस हुए 'पोकिरी' के डायरेक्टर, दिया अपनी फिल्म में कैमियो का ऑफर- VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने जीवन में बहुत कुछ नया करने का अवसर भी दिया है। कोरोना वायरस की वजह से सभी खेल गतिविधियां स्थगित या रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में खिलाड़ी खाली वक्त में घर में रहकर...

david warner photo ht

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने जीवन में बहुत कुछ नया करने का अवसर भी दिया है। कोरोना वायरस की वजह से सभी खेल गतिविधियां स्थगित या रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में खिलाड़ी खाली वक्त में घर में रहकर कुछ नया करने की कोशिश भी कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ी दूसरे खेलों में हाथ आजमा रहे हैं तो वहीं घर के कामों में भी हाथ बंटा रहे हैं। इसके अलावा खिलाड़ी अपने दूसरे शौकों को भी पूरा कर रहे हैं। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर टिकटॉक के नए संसेशन बनकर सामने आए हैं। वह आए दिन नए-नए टिकटॉक वीडियोज शेयर करते हैं, जो पूरी दुनिया में पसंद किए जा रहे हैं। वॉर्नर के इन वीडियोज में बॉलीवुड और टॉलीवुड की झलक मिल रही है। ऐसे में कई सेलिब्रिटी उनसे इंप्रेस नजर आ रहे हैं। एक टॉलीवुड निर्देशक ने तो वॉर्नर को अपनी फिल्म में कैमियो का ऑफर भी दे दिया है।
 
दरअसल, हाल ही में डेविड वॉर्नर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वॉर्नर को बल्ला पकड़े, सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहने देखा जा सकता है। वह 2006 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पोकिरी' का एक संवाद बोल रहे हैं। दक्षिण के स्टार महेश बाबू ने फिल्म में यह संवाद बोला था। 

वसीम अकरम बोले, टी-20 क्रिकेट गेंदबाज तैयार नहीं करता- VIDEO

इसमें कोई शक नहीं कि डेविड वॉर्नर के इस संवाद ने लोगों का दिल जीत लिया। एसआरएच के कप्तान वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को डाला और लोगों से पूछा कि फिल्म का नाम बताइए। वॉर्नर को अंदाजा नहीं था कि 'पोकिरी' फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ ही इस सवाल का जवाब देंगे। 

A post shared by David Warner (@davidwarner31) on

डेविड वॉर्नर के इस वीडियो से निर्देशक पुरी जगन्नाथ का काफी इंप्रेस हुए। उन्होंने कहा कि वॉर्नर के आक्रामक रवैये पर यह डायलॉग सूट कर रहा है। इतना ही नहीं पुरी ने यह उम्मीद जताई कि ऑस्ट्रेलिया का यह ओपनर उनकी फिल्म के लिए एक कैमियो करेंगे। 

उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ''डेविड यह आप हैं, जिद्दी और आक्रामक, यह संवाद आप पर सूट कर रहा है। आप एक अच्छे अभिनेता भी हैं। उम्मीद है कि आप  मेरी फिल्म में कैमियो करेंगे। लव यू।''

— PURIJAGAN (@purijagan) May 10, 2020

डेविड वॉर्नर ने भी इसका जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि आप सनराइजर्स हैदराबाद से पूछ लीजिए यदि वह फिल्म करने के लिए मुझे रिलीज कर देते हैं। उन्होंने लिखा, ''कोशिश कर रहा हूं सर, लेकिन आपको यह देखना होगा कि क्या सनराइजर्स मुझे रिलीज करना चाहेगी।''

— David Warner (@davidwarner31) May 10, 2020

बता दें कि इससे पहले अल्लू अर्जुन के सुपरहिट तेलुगु सॉन्ग 'बुट्टा बोम्मा' पर वॉर्नर ने अपनी पत्नी कैंडिस के साथ डांस किया था। वॉर्नर के उस वीडियो पर अल्लू अर्जुन ने कमेंट कर उनकी तारीफ की थी।

VIDEO: जोफ्रा आर्चर ने केएल राहुल को बताया टी-20 का सबसे मुश्किल बल्लेबाज

डेविड वॉर्नर 2014 से सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े हैं। बॉल टेंपरिंग मामले के बाद उन्हें कप्तानी से हटना पड़ा था, लेकिन 2020 के आईपीएल के लिए उन्हें फिर से कप्तानी सौंप दी गई थी। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से इस टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है।

Mridula Bhardwaj

लेखक के बारे में

Mridula Bhardwaj
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।