IPL 2021, RR vs RCB: विराट कोहली ने बताया, शतक के करीब पहुंचने पर पडिक्कल ने उनसे क्या कहा

Hemraj Chauhan लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल 2021 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सेंचुरी जड़ी। उनकी नाबाद 101 रन की पारी के बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ये मैच 10 विकेट से जीता। आरसीबी के कप्तान विराट...

IPL 2021, RR vs RCB: विराट कोहली ने बताया, शतक के करीब पहुंचने पर पडिक्कल ने उनसे क्या कहा

देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल 2021 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सेंचुरी जड़ी। उनकी नाबाद 101 रन की पारी के बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ये मैच 10 विकेट से जीता। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने खुलासा किया कि जब देवदत्त पडिक्कल अपने शतक के करीब थे तो उन्होंने मुझसे कहा कि वो उनकी सेंचुरी की चिंता ना करें। देवदत्त पडिक्कल ने 51 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। आईपीएल में उनकी ये पहली सेंचुरी है। उनके और विराट कोहली के बीच पहले विकेट के लिए नाबाद 181 रन की पार्टनरशिप हुई। कोहली ने नाबाद 72 रन बनाए।

कोहली ने मैच खत्म होने के बाद बतााया कि जब  पडिक्कल अपने शतक के नजदीक थे। तब उन्होंने मुझसे कहा कि आप अपना शॉट्स खेलो, लक्ष्य का पीछा करो, उनके शतक की परवाह ना करे क्योंकि अभी कई और अच्छी इनिंग बाकी है। पडिक्कल  ने आईपीएल 2020 में आरसीबी के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे। कोहली ने इसी के साथ कहा कि जो पडिक्कल पर सवाल उठा रहे थे, ऐसे आलोचकों का वो मुंह बंद कर देंगे। कोहली ने आगे कहा कि ये एक शानदार पारी थी। पिछले सीजन में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की। 30 रन से आगे ना बढ़ पाने के लिए उनके बारे में खूब बाते हुईं। ये बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच थी। 

आईपीएल 2021 में आरसीबी का अभी तक का सफर शानदार रहा है। उसने अपने चारों मुकाबले जीते हैं और वो प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है। वहीं राजस्थान की बात करें तो उसे चार मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी है और वह दो अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। कल खेले गए मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 177 रन का स्कोर बनाया जिसे बैंगलोर ने 16.3 ओवरों में बिना कोई विकेट खोकर हासिल कर लिया।

कोहली ने खास अंदाज में बेटी वामिका को डेडिकेट की फिफ्टी, देखें वीडियो

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।