'पाकिस्तान कुछ ऐसा करे कि भारत खुद सामने से खेलने का ऑफर रखे'

एजेंसी लाहौर
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नए प्रबंध निदेशक वसीम खान का मानना है कि निकट भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेले जाने की संभावना बहुत कम है, लेकिन दोनों टीमों को मैदान...

'पाकिस्तान कुछ ऐसा करे कि भारत खुद सामने से खेलने का ऑफर रखे'

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नए प्रबंध निदेशक वसीम खान का मानना है कि निकट भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेले जाने की संभावना बहुत कम है, लेकिन दोनों टीमों को मैदान पर लाने के लिए नई रणनीति अपनाने की जरुरत है। लेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने इस सप्ताह पीसीबी के प्रबंध निदेशक का पद संभालने के बाद लाहौर में पत्रकारों से यह बात कही। 

वसीम खान ने भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट खेले जाने को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा, “यह एक बहुत बड़ी चुनौती है, और मुझे नहीं लगता कि इसका समाधान जल्द निकलेगा। भारत में चुनाव होने वाले हैं इसलिए निकट भविष्य में कुछ नहीं होने वाला है। लेकिन पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी और हम सभी भारत से बातचीत शुरू करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”  

BCCI ने किया साफ, सिर्फ इस शर्त पर खेलेंगे पाकिस्तान के साथ क्रिकेट

पीसीबी के प्रबंध निदेशक ने कहा, “हम लगातार भारत से क्रिकेट खेलने को लेकर कहते रहते हैं, लेकिन हमें ऐसी परिस्थितियां बनाने की जरुरत है जब भारत की ओर से भी क्रिकेट खेलने का प्रस्ताव आए। यह काफी दुख की बात है कि हम भारत के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं, लेकिन इन सब के बावजूद जिंदगी चल रही है। हमें आगे बढ़ने की जरुरत है।''

उन्होंने कहा, ''हम भारत का हमेशा इंतजार नहीं कर सकते। हमारा ध्यान पाकिस्तान क्रिकेट को विकसित करने की ओर है। हम अपनी टीम और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाना चाहते हैं जिसके लिए हम काम कर रहे हैं।”  

ICC ने किए बैक-टू-बैक 14 ट्वीट, फैंस बोले- ये भी हुए धौनी के फैन

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।