PBKS vs RR IPL 2023 Highlights : राजस्थान से हारकर बाहर हुई पंजाब किंग्स की टीम, RR ने 4 विकेट से जीता मैच
IPL 2023 : राजस्थान ने शुक्रवार को पंजाब किंग्स को चार विकेट से शिकस्त दी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 187 रन बनाए। राजस्थान ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
PBKS vs RR Highlights : राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2023 के 66वें मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की रेस में बरकरार है, जबकि पंजाब किंग्स का आईपीएल 2023 में सफर खत्म हो चुका है। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने दो गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया। राजस्थान रॉयल्स के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सर्वाधिक 51 रन बनाए।
187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का विकेट गंवाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। पडिक्कल और जायसवाल ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। देवदत्त 30 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान संजू सैमसन दो रन ही बना सके। यशस्वी 36 गेंद में 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रियान पराग ने 20 रन की दमदार पारी खेली। शिमरोन हेटमायर 28 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल ने 4 गेंद में 10 रन बनाए और टीम को आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई।
इससे पहले पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सैम करन के 49 रन की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। पंजाब के लिए सैम करन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए नवदीन सैनी ने तीन विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की पारी लड़खड़ा गई थी। टीम ने 7 ओवर के अंदर ही चार विकेट गंवा दिए थे। प्रभसिमरन (2) पहले ही ओवर में आउट हो गए। अथर्व 12 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शिखर धवन 12 गेंद में 17 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। लिविंगस्टन ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट 9 के निजी स्कोर पर गंवाया। इसके बाज जितेश शर्मा और सैम करन के बीच पांचवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई। और फिर करन ने शाहरुख के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई। शाहरुख 23 गेंद में 41 रन बनाकर नाबाद लौटे।
Punjab Kings : 187/5 (20)
Rajasthan Royals : 189/6 (19.4)
11:25 PM PBKS vs RR live : राजस्थान ने पंजाब को हराया
राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ पंजाब किंग्स का आईपीएल 2023 में सफर खत्म हो चुका है।
11:23 PM PBKS vs RR IPL 2023 : आखिरी ओवर में राजस्थान को चाहिए 9 रन
राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए। जुरेल और बोल्ट क्रीज पर हैं।
11:14 PM PBKS vs RR Live score : रियान पराग लौटे पवेलियन
रियान पराग 12 गेंद में 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रबाडा के ओवर में पराग ने दो छक्के लगाए। ओवर की आखिरी गेंद पर पराग कैच आउट हुए।
11:03 PM IPL live score PBKS vs RR : राजस्थान ने बनाए 17 ओवर में 156 रन
शिमरोन हेटमायर 24 गेंद में 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं।
10:50 PM PBKS vs RR live : राजस्थान का चौथा विकेट गिरा
राजस्थान रॉयल्स का 137 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा है। यशस्वी 36 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। नाथन एलिस ने उन्हें कैच आउट करवाया।
10:45 PM PBKS vs RR IPL 2023 : यशस्वी जायसवाल ने लगाई फिफ्टी
स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 35 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है। अपनी पारी में वह 8 चौके लगा चुके हैं।
10:34 PM PBKS vs RR Live score : राजस्थान को 48 गेंद में 85 रन चाहिए
राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 48 गेंद में 85 रन चाहिए। हेटमायर 15 और जायसवाल 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। सैमसन दो रन बनाकर आउट हुए।
10:23 PM IPL live score PBKS vs RR : देवदत्त पडिक्कल हुए आउट
देवदत्त पडिक्कल अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 30 गेंद में 51 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और तीन छक्के लगाए।
10:10 PM PBKS vs RR live : यशस्वी जायसवाल ने पूरे किए 600 रन
यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में 600 रन पूरे कर लिए हैं। वह जारी सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
9:56 PM PBKS vs RR IPL 2023 : जायसवाल और पडिक्कल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल के बीच 34 गेंद में 50 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। पंजाब ने 7 ओवर में एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं।
9:42 PM PBKS vs RR Live score : जोस बटलर सस्ते में हुए आउट
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। कागिसो रबाडा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। बटलर खाता भी नहीं खोल सके।
9:31 PM IPL live score PBKS vs RR : सैम करन अर्धशतक से चूके
पंजाब के लिए सैम कुरेन ने नाबाद 49 रन बनाए, जबकि जितेश शर्मा ने 44 और शाहरुख खान ने नाबाद 41 रन का योगदान दिया। नवदीप सैनी राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 40 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाये।
9:16 PM PBKS vs RR live : पंजाब ने बनाए 187 रन
पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए हैं।
9:10 PM PBKS vs RR IPL 2023 : चहल ने एक ओवर में लुटाए 28 रन
स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने आखिरी ओवर में 28 रन खर्च किए हैं। इस ओवर में दो चौके और तीन छक्के लगे।
8:58 PM PBKS vs RR Live score : पंजाब ने 117 ओवर में बनाए 133 रन
पंजाब किंग्स ने 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं। सैम करन 24 गेंद में 27 रन और शाहरुख 12 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:43 PM IPL live score PBKS vs RR : पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौटी
पंजाब किंग्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। जितेश शर्मा 28 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए।
8:32 PM PBKS vs RR live : जितेश और करन ने पारी को संभाला
जितेश शर्मा और सैम करन ने पंजाब की पारी को संभाला है। 7 ओवर के अंदर 4 विकेट गंवाने के बाद जितेश और करन ने अच्छी साझेदारी निभाई है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है।
8:21 PM PBKS vs RR IPL 2023 : 9 ओवर में पंजाब के 62 रन
पंजाब किंग्स ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। पिछले 5 ओवर में टीम ने दो विकेट गंवाकर 20 रन बनाए हैं।
8:10 PM PBKS vs RR Live score : लिविंगस्टन भी हुए आउट
लियाम लिविंगस्टन 13 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। नवदीप सैनी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
8:05 PM IPL live score PBKS vs RR : पावरप्ले में पंजाब ने गंवाए तीन विकेट
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम ने 6 ओवर में तीन विकेट खोकर 48 रन बनाए हैं। प्रभसिमरन, अथर्व और धवन पवेलियन लौट गए हैं। शिखर 12 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए।
7:56 PM PBKS vs RR live : अथर्व भी लौटे पवेलियन
चौथे ओवर में पंजाब को दूसरा झटका लगा है। अथर्व तायडे 12 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पारी में वह तीन चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।
7:48 PM PBKS vs RR IPL 2023 : धवन और अथर्व क्रीज पर
शिखर धवन और अथर्व ने पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद पारी को संभाला है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
7:35 PM PBKS vs RR Live score : पंजाब का पहला विकेट गिरा
सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें दूसरी ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया है।
7:16 PM IPL live score PBKS vs RR : अश्विन की जगह जंपा को मिला मौका
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शुक्रवार को टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पंजाब किंग्स इस मैच में बिना बदलाव के उतर रही है। राजस्थान की टीम में रविचंद्रन अश्विन की जगह एडम जम्पा को टीम ने मौका दिया है।
7:08 PM PBKS vs RR live : दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, एडम जम्पा, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
7:02 PM PBKS vs RR IPL 2023 : राजस्थान ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
6:50 PM PBKS vs RR Live score : खिताब के थे प्रबल दावेदार
राजस्थान रॉयल्स की टीम को देखते हुए उसे टूर्नामेंट के शुरू में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन अगर वह अब मुश्किल परिस्थिति में है तो इसकी जिम्मेदार वह स्वयं है।
6:36 PM IPL live score PBKS vs RR : जीत की पटरी से उतरी राजस्थान
टूर्नामेंट के पहले चरण में लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स की टीम को हराना बेहद मुश्किल है लेकिन इसके बाद उसकी लय गड़बड़ा गई और पिछले पांच मैचों में से वह केवल एक मैच में जीत दर्ज कर पाई।राजस्थान के पास यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल जैसे बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन इसके बावजूद उसकी टीम महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
6:22 PM PBKS vs RR live : तेज गेंदबाज महंगे साबित हुए
पंजाब की टीम फिर से महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही। उसके तेज गेंदबाजों ने पावर प्ले और डेथ ओवरों में रन लुटाए जो टीम को भारी पड़े। कागिसो रबाडा, सैम करन और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों ने लगभग 10 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए जिससे टीम पर दबाव बना।
5:55 PM PBKS vs RR IPL 2023 टीम इस प्रकार है
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, जो रूट, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन , युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ और अब्दुल पीए।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वाथ कावेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह।
5:40 PM PBKS vs RR Live score : पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 16वां सीजन जारी है, लीग चरण में अब कुछ ही मैच खेले जाने बाकी है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आईपीएल 2023 का 66वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच धर्मशाला में शुक्रवार को खेला जाएगा। पंजाब और राजस्थान के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।