फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2021, PBKS vs DC: शिखर धवन की तूफानी पारी से जीती दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब को 7 विकेट से हराया

IPL 2021, PBKS vs DC: शिखर धवन की तूफानी पारी से जीती दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब को 7 विकेट से हराया

आईपीएल 2021 का 29वां मुकाबला रविवार को पंजाब किंग्स इलेवन और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने 17.4 ओवर में 167 रन का लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल...

Dhawan
1/ 6Dhawan
Harpreet Brar
2/ 6Harpreet Brar
3/ 6
4/ 6
Kagiso rabada Photo-Twitter
5/ 6Kagiso rabada Photo-Twitter
DC vs PBKS
6/ 6DC vs PBKS
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 02 May 2021 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

आईपीएल 2021 का 29वां मुकाबला रविवार को पंजाब किंग्स इलेवन और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने 17.4 ओवर में 167 रन का लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल किया। दिल्ली की तरफ से शिखर धवन 69 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने 39 रन बनाए। पंजाब की तरफ से हरप्रीत बरार, क्रिस जॉर्डन और मेरेडिथ ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। कप्तान मयंक अग्रवाल 99 रन बनाकर नॉटआउट रहे। दिल्ली की तरफ से कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए।

PBKS vs DC ,ALL Match Upates

10:55 PM: 18 वें ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने 167 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया है। दिल्ली ने पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया है। धवन ने नॉटआउट 69 रन बनाए।

10:48 PM: 17 वें ओवर की दूसरी बॉल पर ऋषभ पंत को जॉर्डन ने पवेलियन भेजा। दिल्ली को जीतने के लिए 21 गेंदों में 20 रन चाहिए।

10:44 PM: 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 144 रन है। दिल्ली को जीतने के लिए 24 गेंदों में 23 रन चाहिए।

CLICK HERE FOR FULL MATCH SCORECARD

CLICK HERE FOR FULL HINDI COMMENTARY

10:40 PM: 15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 139  रन है। शिखर धवन 62 और ऋषभ पंत 11रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को 30 बॉलों में जीतने के लिए 28 रन चाहिए।

10:35 PM: 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 126 रन है। शिखर धवन 56 और ऋषभ पंत 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। रवि बिश्नोई के इस ओवर में 15 रन आए।

10:30 PM: 13 वें की आखिरी बॉल पर मेरेडिथ ने स्मिथ को 24 रन पर आउट कर दिया है। दिल्ली को 42 गेंदों में 56 रन चाहिए। 

10:20 PM: 12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 106 रन है। शिखर धवन 41 और स्टीव स्मिथ 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। रवि बिश्नोई के इस ओवर में 10 रन आए।

10:10 PM: 10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 87 रन है। शिखर धवन 30 और स्टीव स्मिथ 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:05 PM: 8 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 74 रन है। शिखर धवन 24 और स्टीव स्मिथ 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:00 PM: 7 वें ओवर की पहली बॉल पर हरप्रीत बरार ने पृथ्वी शॉ को 39 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। 

9:55 PM: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 ओवर के बाद बिना नुकसान के 63 रन है। शिखर धवन 22 और पृथ्वी शॉ 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रिस जॉर्डन के इस ओवर में 17 रन आए।

9:45 PM: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 ओवर के बाद बिना नुकसान के 37 रन है। शिखर धवन 17 और पृथ्वी शॉ 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद शमी के इस ओवर में 10 रन आए।

9:35 PM: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 ओवर के बाद बिना नुकसान के 24 रन है। शिखर धवन 7 और पृथ्वी शॉ 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद शमी के इस ओवर में 15 रन आए।

9:30 PM: दिल्ली की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए शिखर धवन और पृथ्वी शॉ मैदान पर उतरे हैं। पंजाब की ओर से पहला ओवर रिले मेरेडिथ फेंक रहे हैं।

 9:10 PM: पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए हैं। मयंक अग्रवाल 99 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

9:05 PM: 19 वें ओवर की आखिरी गेंद पर रबाडा ने जार्डन को आउट कर दिया है। 19 ओवर के बाद  पंजाब किंग्स का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 143 रन है।

9:00 PM: 18 वें ओवर की दूसरी गेंद पर आवेश खान ने शाहरुख खान को 4 रन पर आउट किया। 

8:55 PM: 17 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 128 रन है। मयंक अग्रवाल 71 और शाहरुख खान 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:50 PM: 16 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 117 रन है। मयंक अग्रवाल 61 और शाहरुख खान 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। रबाडा के इस ओवर में 15 रन आए।

8:45 PM: 15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन है। मयंक अग्रवाल 47 और शाहरुख खान 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। रबाडा के इस ओवर में 15 रन आए।

8:35 PM: 14 वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने डेविड मलान को 26 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद उनकी तीसरी गेंद पर दीपक हुड्डा 1 रन पर रन आउट हो गए।  

8:30PM: 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 87 रन हैं। मयंक अग्रवाल 35 और डेविड मलान 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8;25 PM: 12 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 65 रन हैं। मयंक अग्रवाल 28 और डेविड मलान 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:15 PM: 10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 63 रन हैं।

8:03 PM: 7 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 47 रन हैं।  मयंक अग्रवाल 19 और डेविड मलान 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7:55 PM: 6 वें ओवर की दूसरी गेंद पर रबाडा ने क्रिस गेल को आउट कर दिया है। गेल ने 13 रन बनाए। 

7:45 PM:  चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर कगीसो रबाडा ने प्रभसिमरन सिंह को 12 रन पर आउट कर दिया है। चार ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 18 रन है। 

7:40 PM: 2 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना नुकसान के 6 रन है।  मयंक अग्रवाल 3 और प्रभसिमरन सिंह 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7:30 PM: पंजाब किंग्स की पारी शुरू हो गई है। पंजाब की तरफ से मयंक अग्रवाल और प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करने आए हैं। दिल्ली की तरफ से ईशांत शर्मा पहला ओवर डाल रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत(कप्तान), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, कगीसो रबाडा और आवेश खान। 

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवनमयंक अग्रवाल, प्रभसिमरन सिंह, क्रिस गेल, डेविड मलान, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, क्रिस जॉर्डन, रिले मेरेडिथ, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी।  

7 PM: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें