फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटपापा की सबसे बड़ी फैन जीवा का नया VIDEO वायरल, धोनी के स्कैच के साथ आईं नजर

पापा की सबसे बड़ी फैन जीवा का नया VIDEO वायरल, धोनी के स्कैच के साथ आईं नजर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) इस साल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी हो चुका है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई...

पापा की सबसे बड़ी फैन जीवा का नया VIDEO वायरल, धोनी के स्कैच के साथ आईं नजर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 09 Sep 2020 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) इस साल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी हो चुका है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने पिछले सीजन में सीएसके को फाइनल में एक रन से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया था। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके भी अबतक तीन बार इस ट्रॉफी को जीत चुकी है। चेन्नई की कोशिश आईपीएल 2020 जीतकर मुंबई की बराबरी करने की है। इसके लिए टीम जमकर प्रैक्टिस भी कर रही है। इस बीच धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी का एक नया वीडियो सामने आया है।

महेंद्र सिंह धोनी 14 अगस्त से ही अपने परिवार से अलग हैं। वह पहले चेन्नई आए थे, उसके बाद यूएई पहुंचे। हर साल आईपीएल टूर्नामेंट में सीएसके के हर मैच में नजर आने वाली उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा इस साल स्टेडियम में नजर नहीं आएंगी। कोरोना वायरस की वजह से यह टूर्नामेंट यूएई में बिना दर्शकों के ही खेला जाएगा। इस महामारी की वजह से मुंबई इंडियंस को छोड़कर बाकी सभी सात फ्रेंचाइजी अपने परिवारों को साथ नहीं लाई हैं। ऐसे में जीवा और साक्षी में भारत में ही हैं, लेकिन धोनी को मिस कर रही हैं।

रोहित शर्मा ने जड़ा 95 मीटर लंबा छक्का, आबू धाबी में चलती बस की छत पर गिरी गेंद- VIDEO

इसी कड़ी में जीवा सिंह धोनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में जीवा धोनी के एक स्कैच के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में साक्षी पूछती हैं कि जीवा ये कौन हैं? इस पर जीवा कहती हैं- पापा। साक्षी पूछती हैं कि क्या तुम्हें यकीन है कि यह पापा हैं? फिर जीवा कहती हैं- महेंद्र सिंह धोनी। साक्षी फिर पूछती हैं कि क्या तुम्हें यकीन है? इस पर जीवा कहती हैं- हां मुझे यकीन है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है- पापा की सबसे बड़ी फैन। जीवा के इस क्यूट वीडियो को फैन्स भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Papa s biggest fan !

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

बता दें कि मुंबई के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ही ऐसी आईपीएल टीम है, जिसने तीन बार इस खिताब को जीता है। सीएसके ने न केवल तीन बार आईपीएल खिताब जीता है, बल्कि वह आईपीएल इतिहास की अकेली ऐसी टीम है जो हर बार प्लेऑफ में पहुंची है। चेन्नई ने 2010, 2011 और 2018 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। 

युवराज सिंह करना चाहते हैं रिटायरमेंट से वापसी, BCCI अध्यक्ष गांगुली को लिखी चिट्ठी

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम इस तरह है:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फैफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, केदार जाधव, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, मोनू कुमार, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड, आर साइ किशोर।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें