फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटAsia Cup 2018: पाकिस्तानी क्रिकेट फैन ने गाया 'जन गण मन', वायरल हो रहा VIDEO

Asia Cup 2018: पाकिस्तानी क्रिकेट फैन ने गाया 'जन गण मन', वायरल हो रहा VIDEO

भारत और पाकिस्तान के बीच की प्रतिद्वंदिता जगजाहिर है। यह प्रतिद्वंदिता क्रिकेट के मैदान में भी उसी प्रकार देखने को मिलती है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि एशिया कप 2018 में भारत और पाकिस्तान के...

Asia Cup 2018: पाकिस्तानी क्रिकेट फैन ने गाया 'जन गण मन', वायरल हो रहा VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,दुबई Sat, 22 Sep 2018 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत और पाकिस्तान के बीच की प्रतिद्वंदिता जगजाहिर है। यह प्रतिद्वंदिता क्रिकेट के मैदान में भी उसी प्रकार देखने को मिलती है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि एशिया कप 2018 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले एक पाकिस्तानी दर्शक ने भारतीय राष्ट्रगान गाया। इस पाकिस्तानी दर्शक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे भारतीय क्रिकेट फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। इस शख्स के गले में पाकिस्तान का झंडा नजर आ रहा है।

इस वीडियो को दोनों देशों के लोग कर रहे हैं पसंद
इस वीडियो को 'वॉयस ऑफ राम' नाम के एक फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। अब तक वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के लोगों ने इस वीडियो की बहुत तारीफ की है। वीडियो वायरल होने पर उस शख्स ने अपनी पहचान उजाकर करते हुए बताया है कि उसका नाम आदिल ताज है। उसने कमेंट किया, ‘यह मैं हूंं, इस वीडियो को इतना पसंद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।' आदिल ताज ने सभी से दोनों देशों के बीच प्यार और शांति की वकालत करने कर भी बात कही।

Asia Cup 2018: वनडे में राशिद खान के नाम दर्ज हुआ एक खास विश्व रिकॉर्ड

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें