पाक PM के सहायक ने सचिन तेंदुलकर को बताया इमरान खान, ऐसे उड़ा मजाक
वर्ल्ड कप 2019 में एक बार फिर से पाकिस्तान को भारत के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सातवां मौका है, जब पाकिस्तान को भारत ने मात दी है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत के...
वर्ल्ड कप 2019 में एक बार फिर से पाकिस्तान को भारत के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सातवां मौका है, जब पाकिस्तान को भारत ने मात दी है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत के कभी नहीं जीत पाया है और इस बार भी उसे हार का ही सामना करना पडा़। इस हार के बाद एक बार फिर से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। कप्तान सरफराज खान और टीम के खिलाड़िय़ों का भी जमकर मजाक बनाया गया। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सहायक ने एक तस्वीर टि्वटर पर शेयर की है, जिसके बाद पाक पीएम को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
CWC 2019: भुवनेश्वर कुमार पर कोई अपडेट नहीं, इंग्लैंड पहुंचा ये तेज गेंदबाज
दरअसल, पाकिस्तान के प्रधाननंत्री इमरान खान के विशेष सहायक ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए विशेष सहायक नईम-उल-हक ने कैप्शन दिया था- पीएम इमरान खान 1969 में। लेकिन इसने यूजर्स को हंसने का भरपूर मौका मुहैया करा दिया। कहा जा रहा है कि यह तस्वीर इमरान खान की नहीं, बल्कि सचिन तेंदुलकर की है। हालांकि, कुछ फैन्स इसे इमरान खान की तस्वीर बता रहे हैं, लेकिन अधिकर लोगों का मानना है कि यह तस्वीर सचिन तेंदुलकर की है।
इमरान खान के विशेष सहायक नईम उल हक की इस पोस्ट के वायरल होने के बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। टि्वटर यूजर्स ने इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए और खूब मजाक भी उड़ाया।
PM Imran Khan 1969 pic.twitter.com/uiivAOfszs
— Naeem ul Haque (@naeemul_haque) June 21, 2019
नईम उल हक की पोस्ट को खूब ट्वीट किया गया और हजारों कमेंट्स भी किए। आइए देखते हैं कि यूजर्स ने इस पोस्ट पर कैसे मजेदार कमेंट्स किेए हैं।
the legend naeem ul haque in 1857 pic.twitter.com/sq6LtnGcsG
— Z E B (@muhammadzebkha2) June 23, 2019
Shoaib akhtar in GPL 2017 pic.twitter.com/hv1ZWr8WLx
— Shubham (@Shubh_Nerpagar) June 23, 2019
Benazir Bhutto 1981 pic.twitter.com/SLURban6Pw
— Rofl Gandhi (@RoflGandhi_) June 23, 2019
Former PM Nawaz Sharif 2009 pic.twitter.com/pI08fqwhjY
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) June 22, 2019
Kohli eleven, 2001 pic.twitter.com/zvfNkI3kJp
— broken (@AsifisSad) June 23, 2019
Imran Khan 2030 pic.twitter.com/1DkerXBgY1
— m.waseem (@_mwaseem_) June 22, 2019
Yasir Shah 1987 pic.twitter.com/Z3EA3C4bCc
— Memes of Pakistan (@MemesOfPakistan) June 24, 2019
saqlain mushtaq 2015 pic.twitter.com/GwWNrd84wZ
— Prabhat Pandey (@ThanedarPandey) June 22, 2019
Inzamam-ul-Haq 1976 pic.twitter.com/uGBVbplnlP
— Krishna (@Atheist_Krishna) June 22, 2019
Imran Tahir, 1995. pic.twitter.com/BCesDXFEUW
— Danny Khan (@DannyBhaii) June 23, 2019
Herschelle Gibbs pic.twitter.com/F7m0uTnewH
— d J 🎧 (@djaywalebabu) June 22, 2019
Steve smith pic.twitter.com/maC5n1oNri
— Pritesh 🇮🇳 (@Pritesh76599543) June 22, 2019
बता दें कि इमरान खान 1992 में उस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान थे, जब पाकिस्तान ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद से इमरान इस तरह की कई भूलें कर चुके हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने खलील जिब्रान के नाम से एक कोट शेयर किया था, बाद में पता चला कि यह रविंद्रनाथ टैगोर का था। इसी महीने ऑरगनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन समिट के दौरान सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुलाजीज से मुलाकात के दौरान उन्हें प्रोटोकोल तोड़ने के लिए भी ट्रोल किया गया था।