पाकिस्तान की T20 वर्ल्ड कप की टीम में हुआ बदलाव, इस अनुभवी बल्लेबाज को मिली जगह

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान की T20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम में बदलाव हुआ है। टीम में अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां की वापसी हो गई है, जबकि लेग स्पिनर उस्मान कादिर को टीम से बाहर कर दिया गया है। 

fakhar zaman  file photo

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान की टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ ही समय पहले पाकिस्तान की फाइनल फिफ्टीन में बदलाव हुआ है। अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां को टीम में जगह मिली है, जो अब टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा होंगे, जबकि लेग स्पिनर उस्मान कादिर को टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 

अनुभवी बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमां को श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने एशिया कप 2022 के फाइनल के दौरान फील्डिंग करते समय घुटने में चोट लगी थी। इस वजह से वे इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज और न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज नहीं खेल सके। यही कारण था कि शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें रिजर्व में चुना गया था।  

अब चयनकर्ताओं ने अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए फखर जमां को मुख्य टीम में शामिल कर लिया है। वे अब 23 अक्टूबर को मेलबर्न में टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान के पहले मैच में भारत के खिलाफ खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, फखर जमां के लिए एशिया कप 2022 अच्छा नहीं गुजरा था, जहां वे 6 मैचों में 100 रन भी नहीं बना सके थे। 

पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और शान मसूद।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।