वहाब-आमिर-हसन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटाने के फैसले को कोच मिसबाह ने बताया सही

एजेंसी कराची
share

पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने वरिष्ठ तेज गेंदबाजों वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर और हसन अली को केंद्रीय अनुबंध से हटाने के फैसले का बचाव किया है। अनुबंध सूची से कई सीनियर...

वहाब-आमिर-हसन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटाने के फैसले को कोच मिसबाह ने बताया सही

पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने वरिष्ठ तेज गेंदबाजों वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर और हसन अली को केंद्रीय अनुबंध से हटाने के फैसले का बचाव किया है। अनुबंध सूची से कई सीनियर खिलाड़ियों को हटाने के लिए आलोचना झेल रहे मिसबाह ने कहा कि इन तीनों के नाम पर अब भी चयन के लिए विचार किया जाएगा। हसन सूची से हटाये जाने से अधिक निराश दिखे। उन्होंने इसको लेकर ट्वीट भी किया, लेकिन तुरंत ही उसे हटा भी दिया। 

मिसबाह ने कहा कि पिछले प्रदर्शन और राष्ट्रीय टीम के भविष्य के कार्यक्रम को देखते हुए सही फैसला किया गया।  उन्होंने कहा कि हसन विश्व कप के बाद से ही चोटों से जूझ रहे थे और इसलिए उन्हें अनुबंध सूची से हटाया गया। 

डेविड वॉर्नर के आरोप का शिखर धवन ने दिया जवाब, बोले- मैंने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मैट में ओपनिंग की

कोच मिसबाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ''चयनकर्ताओं ने आमिर, हसन और वहाब को बाहर करने का कड़ा फैसला किया। हसन चोट के कारण अधिकतर सत्र में नहीं खेल पाए जबकि आमिर और वहाब ने केवल सीमित ओवरों की क्रिकेट पर ध्यान देने का फैसला किया और इसलिए उन्हें बाहर करने का फैसला सही है। 

उन्होंने कहा, ''आमिर और वहाब हालांकि अनुभवी गेंदबाज हैं और वे चयन के दावेदारों में शामिल रहेंगे क्योंकि हमारा मानना है कि वे पाकिस्तान क्रिकेट टीम में योगदान दे सकते हैं और इसके साथ ही हमारे युवा तेज गेंदबाजों के लिए मेंटोर का काम कर सकते हैं।''

हसन पसली में फ्रैक्चर के कारण पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे जबकि अधिकतर का मानना है कि वहाब और आमिर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की सजा दी गई। 

विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को किया जमकर ट्रोल, हेयरकट देख बोले, मुझे लगा डॉग्स पीछे पड़ गए - VIDEO

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को वनडे इंटरनेशनल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बाबर अब पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशनल दोनों फॉर्मैट में कप्तान होंगे। पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान अजहर अली हैं।

इससे पहले सरफराज अहमद पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मैट में कप्तानी संभाल रहे थे। हेड कोच और नेशनल सिलेक्टर मिसबाह उल हक ने कहा, 'मैं अजहर अली और बाबर आजम को कप्तानी एक्सटेंशन के लिए बधाई देता हूं।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।