पाक ऑलराउंडर शादाब खान ने बताया, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर के सामने बॉलिंग करना है मुश्किल

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नियमित सदस्य शादाब खान ने उस भारतीय बल्लेबाज का नाम बताया है, जिसके सामने गेंदबाजी करना मुश्किल है। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स ने सबसे मुश्किल बल्लेबाज का नाम पूछा, जिसके जवाब...

पाक ऑलराउंडर शादाब खान ने बताया, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर के सामने बॉलिंग करना है मुश्किल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नियमित सदस्य शादाब खान ने उस भारतीय बल्लेबाज का नाम बताया है, जिसके सामने गेंदबाजी करना मुश्किल है। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स ने सबसे मुश्किल बल्लेबाज का नाम पूछा, जिसके जवाब में उन्होंने रोहित शर्मा का नाम लिया। उन्होंने रोहित के अलावा ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को भी खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बताया। वॉर्नर को हाल ही में यूएई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया था।

— Shadab Khan (@76Shadabkhan) December 20, 2021

'कुछ तो पक रहा है', क्रिकेट से दूर एक नए अवतार में दिखे पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री

शादाब से उनसे फैन्स ने कई और भी सवाल किए। उनसे कहा गया कि अपने कप्तान बाबर आजम के बारे में एक शब्द में कहें। यहां शादाब ने उन्हें एक नंबर बताया। शादाब ने हाल ही बाबर की तारीफ करते हुए कहा था कि टीम के खिलाड़ी उनके लिए जान तक देने के लिए तैयार हैं। शादाब ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर नजर दौड़ाई जाए तो इस पाक ऑलराउंडर ने अब तक 6 टेस्ट और 48 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें कुल मिलाकर 76 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने 64 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 73 विकेट अपने नाम किए हैं।

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI में जगह बनाने के लिए अजिंक्य रहाणे को हनुमा विहारी से मिल रही चुनौती, ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

दुनिया का नंबर वन गेंदबाज बनना चाहते हैं शादाब

इस सवाल-जवाब के सेशन में एक फैन्स ने उनसे पूछा कि उनका अगला लक्ष्य क्या है। इस सवाल के जवाब में शादाब ने कहा कि वह दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बनना चाहते हैं। शादाब इस समय टी-20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग में नौवें नंबर के गेंदबाज हैं। यह मौजूदा समय में किसी भी पाक गेंदबाज की बेस्ट बॉलिंग रैंकिंग है। उनके बाद तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का नंबर आता है, जो इस लिस्ट में 11वें नंबर पर विराजमान हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का नाम है।
 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।