ICC World Cup 2019 Point Table: द.अफ्रीका हार के साथ बाहर, PAK की उम्मीदें बरकरार
ICC World Cup Point Table:आईसीसी विश्व कप में 23 जून को पाकिस्तान का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से था। यह विश्व कप का 30वां मैच था, जिसे पाकिस्तान ने 49 रन से जीत लिया। पाकिस्तान की इस जीत के साथ उनकी...
ICC World Cup Point Table:आईसीसी विश्व कप में 23 जून को पाकिस्तान का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से था। यह विश्व कप का 30वां मैच था, जिसे पाकिस्तान ने 49 रन से जीत लिया। पाकिस्तान की इस जीत के साथ उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बरकरार है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब दम तोड़ चुकी हैं। इस मैच के बाद प्वॉइंट टेबल में भी कुछ बदलाव हुए हैं।
मौजूदा 10 टीमों में महज भारत और न्यूजीलैंड ही ऐसी टीमें, जिनके खाते में एक भी हार नहीं है। न्यूजीलैंड 11 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट टेबल में टॉप पर बना हुआ है, जबकि 10 प्वॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। भारत तीसरे और इंग्लैंड फिलहाल चौथे नंबर पर है।
CWC 2019: गुलबदीन ने बांग्लादेश से कहा- हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डूबेंगे
CWC 2019: मैच से पहले बांग्लादेश की बढ़ी चिंता, मेहंदी हसन के सिर पर लगी चोट
चलिए एक नजर डालते हैं प्वॉइंट टेबल और जानते हैं किसके खाते में हैं कितने प्वॉइंट्सः
पोजिशन | टीम | मैच | जीते | हारे | नतीजा नहीं | प्वॉइंट्स | नेट रनरेट |
1 | न्यूजीलैंड | 6 | 5 | 0 | 1 | 11 | +1.306 |
2 | ऑस्ट्रेलिया | 6 | 5 | 1 | 0 | 10 | +0.849 |
3 | भारत | 5 | 4 | 0 | 1 | 9 | +0.809 |
4 | इंग्लैंड | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +1.457 |
5 | श्रीलंका | 6 | 2 | 2 | 2 | 6 | -1.119 |
6 | बांग्लादेश | 6 | 2 | 3 | 1 | 5 | -0.407 |
7 | पाकिस्तान | 6 | 2 | 3 | 1 | 5 | -1.265 |
8 | वेस्टइंडीज | 6 | 1 | 4 | 1 | 3 | +0.190 |
9 | दक्षिण अफ्रीका | 7 | 1 | 5 | 1 | 3 | -0.324 |
10 | अफगानिस्तान | 6 | 0 | 6 | 0 | 0 | -1.712 |