NZ v IND 3rd T20I: इतिहास रचना चाहेगी कोहली एंड कंपनी, फिर हो सकती है रनों की बारिश

Namita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले दो मैच जीतकर टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का...

NZ v IND 3rd T20I: इतिहास रचना चाहेगी कोहली एंड कंपनी, फिर हो सकती है रनों की बारिश

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले दो मैच जीतकर टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में 29 जनवरी को खेला जाना है। इस मैच में अगर टीम इंडिया जीत दर्ज करती है तो यह पहला मौका होगा, जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड में टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जीत दर्ज करेगी। इससे पहले आजतक भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं जीती है। एक बार फिर सीरीज के पहले मैच की तरह इस मैच में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। 

जानें इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल के आंकड़े

इस मैदान पर अभी तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए इस मैदान पर एवरेज स्कोर 177 रनों का है। तीन बार इस मैदान पर 200 या इससे ज्यादा रन का स्कोर बनाया जा चुका है। इस मैदान पर पांच बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और चार बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। हाइएस्ट स्कोर इस मैदान पर न्यूजीलैंड का ही है, जो उसने भारत के खिलाफ ही बनाया था। 2019 में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 212 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया 208 रन बना सकी थी। 

खास मामले में धोनी को पिछाड़ने के लिए विराट कोहली को चाहिए 25 रन

NZ vs IND:  न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्लॉप होते रहे हैं 'क्लासी' रोहित शर्मा

हर डिपार्टमेंट में टीम इंडिया रही है बेहतर

भारत ने सीरीज के पहले दो मैच आसानी से जीतकर जीते, जबकि मेजबान टीम अपने मैदान में खेलने के बावजूद खेल के हर डिपार्टमेंट में पिछड़ी नजर आ रही है। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में 203 का स्कोर बनाया, लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाए जबकि दूसरे मैच में उसका स्कोर इतना छोटा था कि उसके गेंदबाजों के पास बचाव करने के लिए कुछ नहीं बचा था। मौजूदा फॉर्म के हिसाब से देखा जाए तो टीम इंडिया लगातार पांच टी-20 मैच जीत चुकी है और इस सीरीज में तीन मैच बचे हैं, उसके पास न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज जीतने का शानदार मौका है। भारतीय टीम इससे पहले दो मौकों पर कीवी जमीन पर टी-20 सीरीज नहीं जीत पाई है।

रोहित की खराब फॉर्म से टेंशन में टीम इंडिया

भारतीय बल्लेबाजी में ओपनर रोहित शर्मा दोनों मैचों में सस्ते में आउट हुए हैं, जबकि घरेलू सीजन में उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। भारत की दोनों जीत में रोहित की फॉर्म ही इकलौती चिंता की बात है। भारतीय टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतर सकती है। प्लेइंग इलेवन में शार्दुल ठाकुर की जगह नवदीप सैनी को मौका दिया जा सकता है। शार्दुल अभी तक दोनों मैच में काफी महंगे साबित हुए हैं।

भारत और न्यूजीलैंड का संभावित प्लेइंग XI

केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, मनीष पांडे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), कोलिन डि ग्रैंडहोम, रोस टेलर, टिम सीफर्ट, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, इश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, हामिश बेनेट।
 

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।