न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का किया ऐलान, भारत के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

Hemraj Chauhan लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। वो इंग्लैंड दौरे के बाद संन्यास लेंगे। भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के...

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का किया ऐलान, भारत के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। वो इंग्लैंड दौरे के बाद संन्यास लेंगे। भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के बाद वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे। इंग्लैंड दौरे में न्यूजीलैंड की टीम को मेजबान टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके बाद वो 18 जून को साउथैम्पटन में भारत के खिलाफ  वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी।

बीजे वाटलिंग इसी के साथ ही न्यूजीलैंड की तरफ सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे। उनसे पहले ये रिकॉर्ड एडम पारोर के नाम पर था।  वाटलिंग ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड की तरफ से क्रिकेट खेलना खासकर टेस्ट बैगी में उतरना मरे लिए बड़े सम्मान की बात है। टेस्ट क्रिकेट वाकई इस खेल का सबसे अहम हिस्सा है और टीम के साथ सफेद कपड़े में मैदान पर उतरना हर पल मेरे लिए बेहद ही खास रहा। पांच दिनों के बाद टीम के साथ बीयर के साथ सिटिंग रुम में बैठना, मुझे सबसे ज्यादा मिस करूंगा।  मैंने कुछ महान खिलाड़ियों के साथ खेला और काफी अच्छे दोस्त बनाए। मुझे कई खिलाड़ियों के काफी मदद भी मिली जिसके लिए मैं उनका आभार जताता हूं।  

बीजे वाटलिंग ने अपने करियर में अभी तक 249 कैच लपके हैं, इसमें से 10 उन्होंने बतौर फील्डर लिए थे। उनके नाम 8 स्टंपिंग भी हैं। 35 साल के वाटलिंग ने साल 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में शानदार दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने इस मैच में न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 2009 में टेस्ट डेब्यू करने वाले वॉटलिंग ने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 38.11 की औसत से 3773 रन बनाए हैं। इसमें आठ सेंचुरी और 19 फिफ्टी शामिल हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से 5 टी20 और 28 वनडे मैच भी खेले हैं।

न्यूजीलैंड के हेड कोच ने बताया, कब मालदीव से इंग्लैंड रवाना हो सकते हैं कीवी खिलाड़ी

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।