फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटSL vs NZ T20 WC Highlights: न्यूजीलैंड के आगे श्रीलंकाई शेरों ने टेके घुटने, कीवी टीम ने 65 रन से जीता मुकाबला

SL vs NZ T20 WC Highlights: न्यूजीलैंड के आगे श्रीलंकाई शेरों ने टेके घुटने, कीवी टीम ने 65 रन से जीता मुकाबला

SL vs NZ T20 WC: न्यूजीलैंड ने अपने तीसरे मुकाबले में श्रीलंका को 65 रन से हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। कीवी टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 104 रन बनाए। 

SL vs NZ T20 WC Highlights: न्यूजीलैंड के आगे श्रीलंकाई शेरों ने टेके घुटने, कीवी टीम ने 65 रन से जीता मुकाबला
Ezaz Ahmadलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 29 Oct 2022 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

SL vs NZ T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज यानी के शनिवार को न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हरा दिया है। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक ठोका। उन्होंने 64 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 4 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि श्रीलंका को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। 

SL vs NZ T20 WC Updates: 

4: 55 PM: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हरा दिया है। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई।

4: 30 PM: श्रीलंका ने 65 रन के स्कोर तक अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 8 विकेट पर 73 रन है। 

3:55 PM: श्रीलंका की आधी टीम 24 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट चुकी है। चमिका करुणारत्ने भी तीन रन बनाकर आउट हो गए। 

3:45 PM: श्रीलंका को 8 के स्कोर पर ही चौथा झटका लग गया है। चरिथ असालंका भी चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। 

3:35 PM: 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही है और टीम ने 5 रन के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। इनमें पथुम निसंका और धनंजय डिसिल्वा खाता खोले बिना आउट हो गए जबकि कुसल मेंडिस 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

3:10 PM: ग्लेन फिलिप्स ने 61 गेंदों में अपना दूसरा शतक पूरा किया। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने शतक तक 10 चौके और 4 छक्के जड़े। वे 104 रन बनाकर आउट हुए। फिलिप्स उस समय बल्लेबाजी करने उतरे थे, जब टीम मुश्किल में थी। श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। 

2:55 PM: न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट जेम्स नीशम के रूप में गिरा। स्कोर अब 140 हो गया है।

2:50 PM: न्यूजीलैंड की पारी के 17 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन है। ग्लेन फिलिप्स और जेम्स नीशम से उम्मीद होगी कि वे स्कोर को 160 के पार भेजें। दोनों खिलाड़ी तेज गति से खेल सकते हैं।

2:40 PM: श्रीलंका को चौथी सफलता वानिंदु हसरंगा ने दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल को 22 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ अच्छी साझेदारी निभाई और टीम को थोड़ी अच्छी स्थिति में पहुंचाया।

2:37 PM: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने शानदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 39 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा। फिलिप्स उस समय बल्लेबाजी करने उतरे थे, जब टीम मुश्किल में थी।

2:30 PM: न्यूजीलैंड की पारी के 13 ओवर समाप्त हो गए हैं और स्कोर 3 विकेट पर 76 रन है। ग्लेन फिलिप्स और डैरिल मिचेल के बीच अब तक 60 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका चौथे विकेट की तलाश है।

2: 16 PM: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की आधी पारी समाप्त हो गई है। स्कोर 10 ओवर के बाद 3 विकेट पर 54 रन है। यहां से श्रीलंका की टीम एक और विकेट की तलाश में होगी, जबकि डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स बड़ी साझेदारी बनाना चाहेगी।

2: 00 PM: पाॅवरप्ले में श्रीलंका की शानदार शुरुआत रही है। न्यूजीलैंड ने 6 ओवर के बाद 25 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। इस समय ग्लेन फ़िलिप्स और डैरिल मिचेल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 

1: 52 PM: तीन ओवर के समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 15 के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान केन विलियम्सन भी 8 रन बनाकर आउट हो गए। 

1: 45 PM: न्यूजीलैंड ने तीसरे ही ओवर में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। फिन ऐलन के बाद अब डेवॉन कॉनवे भी 1 रन के स्कोर पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। कॉनवे को धनंजय डिसिल्वा ने बोल्ड किया। 

1: 35 PM: न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। महीश तीक्षणा ने फिल एलन को बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया है। एन एक रन ही बना पाए। 

1: 30 PM: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। डेवन कॉन्वे और फ़िन ऐलन की सलामी जोड़ी कीज पर उतर चुकी है। श्रीलंका अपने स्पिनर महीश तीक्षणा से पहला ओवर करा रहा है। 

1: 10 PM: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन: 

न्यूज़ीलैड: डेवन कॉन्वे, फ़िन ऐलन, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फ़िलिप्स, डैरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, इश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फ़र्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट

श्रीलंका: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजापक्षा, दसून शानका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ना, महीश थीक्षना, लहिरु कुमारा, कसुन रजिता

1: 08 PM: डैरिल मिचेल की वापसी हो रही है। श्रीलंकाई कप्तान दसून शानका भी पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे। उनकी टीम में भी एक बदलाव है।

1: 05 PM: न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें