NZvIND: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले कीवी स्पिनर टॉड एस्टल ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

Jan 28, 2020 04:25 pm ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, वेलिंगटन
share

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, इससे पहले न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर टॉड एस्टल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। लिमिटेड ओवर क्रिकेट पर...

NZvIND: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले कीवी स्पिनर टॉड एस्टल ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, इससे पहले न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर टॉड एस्टल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। लिमिटेड ओवर क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए टॉड ने यह फैसला लिया है। वो अब इंडिया-ए के खिलाफ 30 जनवरी से शुरू होने वाली दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के लिए भी न्यूजीलैंड ए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 33 वर्षीय टॉड ने 2012 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। टॉड ने हालांकि न्यूजीलैंड की ओर से महज पांच टेस्ट मैच ही खेले हैं।

टॉड ने इस दौरान 52.57 की औसत से सात विकेट झटके हैं, जबकि 19.60 की औसत से 98 रन बनाए। उन्होंने इसी साल अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। 3 से 6 जनवरी के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में वो कीवी टीम का हिस्सा थे। टॉड ने पहली पारी में 32 ओवर में 111 रन देकर 2 विकेट लिए थे और नॉटआउट 25 रनों की पारी खेली थी। दूसरी पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का इकलौता विकेट लिया था और 17 रन बनाए थे।

उन्होंने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में खेलना हमेशा से मेरा सपना रहा है और मैं गर्व महसूस करता हूं कि मैंने अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला है। रेड-बॉल क्रिकेट बेस्ट है, लेकिन इसके लिए काफी समय और मेहनत लगती है। मैं करियर के इस मुकाम पर टेस्ट क्रिकेट में पूरी कमिटमेंट नहीं दे पा रहा। मैं वाइट बॉल क्रिकेट पर फोकस करना चाहता हूं, जिससे मैं अपने परिवार और बिसनेस पर ज्यादा ध्यान दे सकूं।' 119 फर्स्ट क्लास मैचों में टॉड ने 32.17 की औसत से 334 विकेट लिए हैं, वहीं 25.86 की औसत से 4345 रन भी बनाए हैं।

NZvIND: खास मामले में धोनी को पिछाड़ने के लिए कोहली को चाहिए 25 रन

NZvsIND:  न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्लॉप होते रहे हैं 'क्लासी' रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। दो मैच जीतकर टीम इंडिया फिलहाल 2-0 से बढ़त बनाए हुए हैं और तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 29 जनवरी को खेला जाना है। 31 जनवरी और 2 फरवरी को चौथा और पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। इसके बाद 5 फरवरी से 11 फरवरी के बीच भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। 21 फरवरी से दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।