NZ vs IND 2nd ODI: जानिए कब, कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में शनिवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम हैमिल्टन में पहले मुकाबले में 347 रन का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद उसका बचाव...

india captain virat kohli ap

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में शनिवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम हैमिल्टन में पहले मुकाबले में 347 रन का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद उसका बचाव नहीं कर पाई। अब ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे मुकाबले में वह तीन मैचों की सीरीज में बराबरी हासिल करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।  

भारतीय टीम न्यूजीलैंड से टी-20 सीरीज 5-0 से जीतने के बाद वनडे सीरीज में उतरी, लेकिन पहले वनडे में अपने विजय अभियान को जारी नहीं रख पाई। भारत ने न्यूजीलैंड के पिछले दौरे में वनडे सीरीज 4-1 से जीती थी। तीन मैचों की इस सीरीज में बने रहने के लिए भारत को ऑकलैंड में बराबरी हासिल करनी होगी। आइए जानते हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच कब, कहां और कैसे खेला जाएगा:

कब और कहां खेला जाना है मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (7 फरवरी) को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

New Zealand vs India, 2nd ODI: इस बदलाव के साथ ऑकलैंड में ऐसा हो सकता है भारत का प्लेइंगXI

किस समय शुरू होगा मैच?
मैच शनिवार को भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी 7.00 बजे किया जाएगा।

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

NZvsIND: श्रीधर ने भारतीय फील्डिंग में आई कमियों को स्वीकारा, जानें क्या कुछ कहा- VIDEO

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), मार्टिन गप्टिल, रास टेलर, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, जिमी नीशाम, स्कॉट कुगलेइजन, टाम ब्लंडेल, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन।

Mridula Bhardwaj

लेखक के बारे में

Mridula Bhardwaj
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़NZvsIND: कब-कहां-कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट