वर्ल्ड कप 2019 फाइनल की हार पर कीवी कप्तान केन विलियमसन ने दिया बयान, कहा-आज तक समझ नहीं आई यह बात

एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा है कि वह अभी भी इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि 2019 विश्व कप फाइनल उनकी टीम का अच्छा समय था या बुरा। विलियम्सन अपने देश को पहला विश्व कप दिलाने के काफी...

वर्ल्ड कप 2019 फाइनल की हार पर कीवी कप्तान केन विलियमसन ने दिया बयान, कहा-आज तक समझ नहीं आई यह बात

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा है कि वह अभी भी इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि 2019 विश्व कप फाइनल उनकी टीम का अच्छा समय था या बुरा। विलियम्सन अपने देश को पहला विश्व कप दिलाने के काफी करीब खड़े थे लेकिन किस्मत को शायद कुछ और मंजूर था। मेजबान इंग्लैंड के साथ हुए फाइनल में सुपर ओवर हुआ जो टाई रहा। बाद में इंग्लैंड को ज्यादा बाउंड्री स्कोर करने के कारण जीता घोषित कर दिया गया। आईसीसी ने हालांकि बाद में इस नियम को हटा दिया। 

क्यों एमएस धोनी है सबसे बेहतरीन कप्तान, ड्वेन ब्रावो ने एक नहीं गिनाए कई कारण

'अभी भी इस बात का पता लगा रहा हूं कि वो क्या था'
विलियम्सन ने क्रिकबज वेबसाइट पर हर्षा भोगले के साथ बात करते हुए कहा कि वो अच्छा समय था या बुरा इस बात को पहचानने में थोड़ा समय लगेगा। मैं अभी भी इस बात का पता लगा रहा हूं कि वो क्या था। उन्होंने कहा कि हमें फल नहीं मिला लेकिन वो मैच बहुत शानदार था, लेकिन समझने के लिए काफी मुश्किल और इससे बाहर निकलने के लिए भी क्योंकि आप उस खेल का हिस्सा थे। 

'धोनी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, राहुल लॉन्ग टर्म ऑप्शन नहीं'

'कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन पर कंट्रोल नहीं होता'
न्यूजीलैंड ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी की और आठ विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। इंग्लैंड की बल्लेबाजी बिखर गई लेकिन बेन स्टोक्स ने टीम को बराबरी के स्कोर पर पहुंचा दिया। मैच सुपर ओवर में गया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 रन बनाए और न्यूजीलैंड की टीम भी 15 रन ही बना सकी, लेकिन मैच में ज्यादा बाउंड्री मारने के कारण इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया। कीवी टीम के कप्तान ने कहा कि हर मैच में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन पर आप नियंत्रण नही कर सकते। 
 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।