India vs Nepal: भारत से हारकर भी दिल जीत ले गया नेपाल, बना दिए ये 3 धांसू रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल (100) के शतक और शिवम दुबे (25) व रिंकू सिंह (37) की तूफानी पारियों के दम पर भारत नेपाल के सामने 203 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर के सामने नेपाल की टीम 179 रन ही बना सकी।

India vs Nepal Highlights Asian Games 2023: नेपाल का एशियन गेम्स 2023 में सफर भले ही क्वार्टर फाइनल में भारत के खिलाफ मिली हार के साथ खत्म हो गया हो। मगर, इस एसोसिएट टीम ने भारत के खिलाफ जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उससे हर किसी का दिल जीत लिया। इंडिया वर्सेस नेपाल क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। यशस्वी जायसवाल (100) के शतक और शिवम दुबे (25) व रिंकू सिंह (37) की तूफानी पारियों के दम पर भारत नेपाल के सामने 203 रनों का लक्ष्य रखने में कामयाब रहा था। इस स्कोर के सामने नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना पाई और टीम को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं इंडिया वर्सेस नेपाल मैच में क्या-क्या रिकॉर्ड्स बने-
एसोसिएट टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के
नेपाल ने बतौर एसोसिएट टीम एक टी20 इंटरनेशनल पारी में फुल टाइम मेंबर टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। नेपाल ने भारत के खिलाफ इस मैच में कुल 14 छक्के जड़े। उन्होंने इस दौरान नीदरलैंड्स का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में 13 छक्के जड़ यह रिकॉर्ड बनाया था।
एशियन गेम्स 2023 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, नेपाल की टीम टूर्नामेंट से बाहर
भारत के खिलाफ एसोसिएट टीम द्वारा सबसे बड़ा स्कोरा
लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने भारत के खिलाफ 179 रन बनाए। यह एक एसोसिएट टीम द्वारा स्कोर का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हॉन्ग कॉन्ग के नाम था जिन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ 152 रन बनाए थे।
यशस्वी जायसवाल ने नेपाल के खिलाफ शतक जड़ रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय
टी20 सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा छक्के
नेपाल के दीपेंद्र ऐरी ने एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में बिना कोई चौका लगाए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एशियन गेम्स 2023 में दीपेंद्र अभी तक कुल 13 छक्के लगा चुके हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने 4 छक्कों की मदद से 15 गेंदों पर 32 रनों की तूफानी पारी खेली। इससे पहले उन्होंने मंगोलिया के खिलाफ पहले मैच में 8 छक्के जड़ते हुए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वहीं मालदीव के खिलाफ उन्होंने 1 छक्का लगाया था।
