'भारतीय बल्लेबाज बाबर-विलियमसन से सीखें', नासिर हुसैन के इस बयान की सच्चाई कर देगी हैरान

Md.Akram लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

भारती को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। भारत की हार के बाद नासिर हुसैन के नाम पर एक बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित ब्रिगेड की कड़ी अलोचना है।

'भारतीय बल्लेबाज बाबर-विलियमसन से सीखें', नासिर हुसैन के इस बयान की सच्चाई कर देगी हैरान

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने रविवार को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल गंवा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने लंदन के द ओवल मैदान पर 209 रन से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 444 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए तो भारतीय टीम 296 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 270/8 पर घोषित की जबकि भारत 234 रन ही बना सके।

भारतीय टीम की हार के बाद उसके खिलाड़ियों और रणनीति की काफी आलोचना हो रही है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन के नाम पर एक बयान जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तान के बाबर आजम और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन से सीखने की नसीहत है। बता दें कि आप इस बयान की सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल, नासिर हुसैन ने पुष्टि की है कि उनके नाम पर भारतीय बल्लेबाजो को लेकर जो बयान फैलाया जा रहा है, वो पूरी तरह से फर्जी है।

WTC Final में ये 3 बदलाव चाहते हैं रोहित शर्मा, क्या ICC मानेगा भारतीय कप्तान की मांग

नासिर हुसैन के हवाले से जो फेक बयान वायरल हुआ, उसमें कहा गया, 'भारतीय बल्लेबाजों से वाकई निराश हूं। उनके फैंस ऐसा कहने के लिए मेरे पीछे पड़ सकते हैं मगर मुझे लगता है कि भारतीय टीम के शीर्षक्रम को बाबर आजम और केन विलियमसन से सीखने की जरूरत है कि जब गेंद घूम रही हो तो तेज गेंदबाजों को कैसे खेलना चाहिए। वे दोनों काफी लेट से खेलते हैं।'' 

गौरतलब है कि फाइनल में भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने दोनों पारियों में डटकर मुकाबला किया। उन्होंने पहली पारी में 89 और दूसरी पारी में 46 रन का योगदान दिया। रोहित शर्मा, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरी पारी में क्रमश: 43, 49, 27 रन बनाए। यह तीनों पहली पारी में 15 का आंकड़ा पारी नहीं कर सके। वहीं, शुभमन गिल ने 13 और 18 रन का योगदान दिया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।