फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट#MIvKXIP: किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 7 रनों से हराया

#MIvKXIP: किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 7 रनों से हराया

किंग्स इलेवन पंजाब ने एक बार फिर शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए मुंबई इंडियंस को 7 रनों से हराया। विशाल रनों का पीछा करते हुए मुंबई टीम जीत के करीब पहुंचकर भी यह मैच हार गई। पंजाब अभी भी प्लेऑफ के...

किंग्स इलेवन पंजाब
1/ 12किंग्स इलेवन पंजाब
पोलार्ड
2/ 12पोलार्ड
नीतीश राना
3/ 12नीतीश राना
हार्दिक पंड्या
4/ 12हार्दिक पंड्या
सिमंस
5/ 12सिमंस
रोहित शर्मा
6/ 12रोहित शर्मा
parthiv patel
7/ 12parthiv patel
मुंबई ओपनर्स
8/ 12मुंबई ओपनर्स
ऋद्धिमान साहा
9/ 12ऋद्धिमान साहा
ग्लेन मैक्सवेल
10/ 12ग्लेन मैक्सवेल
मार्टिन गुप्टिल
11/ 12मार्टिन गुप्टिल
रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल
12/ 12रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 12 May 2017 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

किंग्स इलेवन पंजाब ने एक बार फिर शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए मुंबई इंडियंस को 7 रनों से हराया। विशाल रनों का पीछा करते हुए मुंबई टीम जीत के करीब पहुंचकर भी यह मैच हार गई। पंजाब अभी भी प्लेऑफ के दौड़ में शामिल है। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने शानदार बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 231 रनों का टारगेट रखा था। पंजाब की ओर से सबसे लंबी इनिंग ऋद्धिमान साहा ने 93 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मैक्सवेल ने 21 गेंद पर 47 रन बनाए। दोनों टीमों का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।

कुछ ऐसी रही मुंबई की इनिंग

- मुंबई इंडियंस की शुरूआत अच्छी रही। ओपनिंग करने उतरे सिमंस और पार्थिव पटेल ने शुरूआत में कुछ अच्छे शाट लगाए। दोनों ने 99 रनों की शानदार पार्टनरशिप की।

- 38 रन के स्कोर पर पार्थिव पटेल आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्हें मोहित शर्मा ने मनन वोहरा के हाथों कैच कराकर आउट किया।

- ग्लेन मैक्सवेल अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर सिमंस आउट। मुंबई को दूसरा झटका। इस ओवर से  4 रन बने।

- राहुल तेवतिया 12वां ओवर डालते हुए। चौथी बॉल पर रोहित शर्मा आउट। मुंबई को तीसरा झटका। इस ओवर से 3 रन बने।

- अक्षर पटेल की चौथी बॉल पर नीतीश राणा लंबा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हुए। इसके बाद हार्दिक पंड्या तेज बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदे पर 30 रन बनाए। लेकिन वह भी संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हो गए।

- दूसरे छोर पर पोलार्ड ने भी शानदार बैटिंग करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अगले बैट्समैन कर्ण शर्मा ने भी 9 गेंद पर 19 रन बनाकर बनाए। उन्हें मोहित शर्मा ने बोल्ड किया।

ऐसी रही पंजाब की इनिंग

- किंग्स इलेवन पंजाब की शुरूआत काफी अच्छी रही। पहली बार ऋद्धिमान साहा और माार्टिन गुप्टिल ओपनिंग करने क्रीज पर उतरे और धुएंदार बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 60 रन बनाए।

- शानदार बल्लेबाजी कर रहे मार्टिन गुप्टिल ने 18 गेंदों पर 36 रन बनाए। उन्हें कर्ण शर्मा ने हार्दिक पंड्या को कैच कराकर पवेलियन लौटाया। 

- इसके बाद बल्लेबाजी करने आए तूफानी खिलाड़ी कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने 21 गेंद पर 47 रन बनाए। मैक्सवेल और साहा ने 63 रन की पार्टनरशिप की।

- मैक्सवेल को बुमराह ने बोल्ड कर दिया। 11वें ओवर के आखिरी गेंद पर आउच हुए। इसके बाद शॉन मार्श ने भी तेज बैटिंग करते हुए 15 गेंदों पर 25 रन बनाए। उन्हें मैक्लेनघन ने आउट किया। 

- मैक्कलेनघन पारी का 16वां ओवर डालते हुए। पहली डिलीवर नो-बॉल करार, जिसपर छक्का लगा। दूसरी बॉल पर शॉन मार्श आउट। पांचवीं गेंद पर साहा ने चौका लगाया। इस ओवर से 17 रन।

- साहा ने बढ़िया बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए 55 गेंदों पर 93 रन बनाए, पंजाब ने मुंबई इंडियंस के सामने 231 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें