फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2019 DCvMI: जीत के बाद जानिए कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कुछ कहा

IPL 2019 DCvMI: जीत के बाद जानिए कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कुछ कहा

MI vs DC IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में गुरुवार (18 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स को होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस इस जीत के साथ...

IPL 2019 DCvMI: जीत के बाद जानिए कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कुछ कहा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 19 Apr 2019 02:08 PM
ऐप पर पढ़ें

MI vs DC IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में गुरुवार (18 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स को होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस इस जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा था कि इस मैदान पर 140 का स्कोर काफी रहेगा।

मैच के बाद रोहित ने कहा, 'हमने जब पहले दो ओवर खेले तो हमें लगा था कि 140 का स्कोर अच्छा रहेगा। मैंने और क्विंटन डिकॉक ने इस बारे में बात की थी, लेकिन फिर खुशकिस्मती से आखिरी के ओवरों में हमारे पास विकेट बचे हुए थे और हमारे पॉवर हिटर्स ने वैसे ही किया जैसा वो इस सीजन में करते आए हैं। इसके बाद हमें पता था कि हमारे पास अच्छे स्पिनर्स हैं, जिन्होंने अपना काम अच्छे से किया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी को लेकर मुझे थोड़ा सोचना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में भी हमें लक्ष्य का पीछा करने में दिक्कत हुई थी। पिछले कुछ मैचों में यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमें जीती हैं, लेकिन वो लो स्कोरिंग मैच थे। हम बैटिंग और बॉलिंग दोनों में शानदार रहे। मुझे मालूम था कि अगर हमने 140-150 रन बना लिए तो गेंदबाज हमें जीत दिला देंगे।'

IPL 2019: टी20 क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बने रोहित शर्मा

IPL 2019: आंद्रे रसेल की फिटनेस ने बढ़ा दी है कोलकाता नाइट राइडर्स की चिंता

रोहित ने राहुल चाहर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'राहुल चाहर हमारे साथ पिछले सीजन में था, हम उसे मयंक मारकंडे की जगह टीम में शामिल भी करना चाहते थे, लेकिन तब यह हो नहीं सका। उसका एटिट्यूड बढ़िया है और उसे पता होता है कि वो चाहता क्या है। उसने बीच के ओवरों में जो विकेट लिए वो बहुत अहम साबित हुए। दिल्ली कैपिटल्स के पास लेफ्ड हैंडर्स हैं वो उनके खिलाफ कॉन्फिडेंट था। वेन्यू के हिसाब से गेम प्लान चेंज होता है। टॉप थ्री बल्लेबाज वही रहते हैं नंबर-4, 5, 6 में बदलाव होते रहते हैं।'

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 128 रन ही बना सकी और मुंबई इंडियंस ने 40 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। हार्दिक पांड्या ने 15 गेंद पर 32 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें