फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2019: बुमराह ने हैरतअंगेज तरीके से किया रनआउट- वायरल हुआ video

IPL 2019: बुमराह ने हैरतअंगेज तरीके से किया रनआउट- वायरल हुआ video

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में गुरुवार (18 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से हराया। मुंबई इंडियंस बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में दिल्ली...

IPL 2019: बुमराह ने हैरतअंगेज तरीके से किया रनआउट- वायरल हुआ video
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 19 Apr 2019 02:25 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में गुरुवार (18 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से हराया। मुंबई इंडियंस बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में दिल्ली कैपिटल्स से मजबूत नजर आई और इसका फायदा उन्हें मैच जीतकर मिला। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज कीमो पॉल को जिस तरह जसप्रीत बुमराह ने रनआउट किया, वो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

बुमराह ने 4 ओवर में महज 18 रन खर्चे और दो विकेट भी लिए, इसके अलावा एक रनआउट भी किया। 18वें ओवर में बुमराह ने काफी दूरी से नॉन स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो फेंका और पॉल को पवेलियन लौटना पड़ा। इंडियन प्रीमियर लीग के ट्विटर पेज पर इसका वीडियो शेयर किया गया है। आप भी देखें वीडियोः

IPL 2019 DCvMI: जीत के बाद जानिए कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कुछ कहा

IPL 2019: 'नवदीप सैनी में है एक अच्छा तेज गेंदबाज बनने की सारी काबिलियत'

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 128 रन ही बना सकी और मुंबई इंडियंस ने 40 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। हार्दिक पांड्या ने 15 गेंद पर 32 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। राहुल चाहर ने मुंबई इंडियंस की ओर से चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें