फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटमुंबई इंडियंस के हेड कोच बने मार्क बाउचर, आईपीएल 2023 से संभालेंगे जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने मार्क बाउचर, आईपीएल 2023 से संभालेंगे जिम्मेदारी

MI ने IPL 2023 से SA के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर मार्क बाउचर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। बाउचर ने हाल ही में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की कोचिंग टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद छोड़ने का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने मार्क बाउचर, आईपीएल 2023 से संभालेंगे जिम्मेदारी
Lokesh Kheraलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 16 Sep 2022 11:35 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर मार्क बाउचर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। बाउचर ने हाल ही में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की कोचिंग टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद छोड़ने का फैसला किया था। बाउचर महेला जयवर्धने की जगह लेंगे जिन्हें टीम ने हाल ही में अपना ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस नियुक्त किया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में कौन है आगे विराट कोहली या रोहित शर्मा? जानें टॉप-5 बैटर्स के आंकड़े

मुंबई इंडियंस के हेड कोच की जिम्मेदारी मिलने के बाद बाउचर ने कहा 'एमआई के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। एक फ्रैंचाइज़ी के रूप में उनके इतिहास और उपलब्धियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से विश्व के सभी खेलों में सबसे सफल खेल फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में स्थापित किया। मैं चुनौती के लिए तत्पर हूं और परिणामों की आवश्यकता का सम्मान करता हूं। यह महान नेतृत्व और खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत इकाई है। मैं इस गतिशील इकाई में मूल्य जोड़ने के लिए तत्पर हूं।'

मुरलीधरन ने टी20 वर्ल्ड कप में अन्य टीमों को दी इस श्रीलंकाई स्पिनर से सावधान रहने की सलाह, जानें तारीफ में क्या कहा

वहीं टीम के मालिक आकाश अंबानी ने कहा 'मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करना खुशी की बात है। मैदान पर अपनी सिद्ध विशेषज्ञता के साथ और एक कोच के रूप में अपनी टीम को कई जीत के लिए मार्गदर्शन करने के साथ, मार्क एमआई के लिए बहुत अधिक मूल्य जोड़ेंगे और इसकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे।'

जेम्स नीशम ने टी20 लीग्स में खेलने के लिए ठुकराया न्यूजीलैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

साउथ अफ्रीका की कोचिंग करते हुए बाउचर के आंकड़े शानदार रहे हैं। 2019 में उन्होंने अपने देश की बतौर कोच जिम्मेदारी संभाली थी। उनके रहते टीम ने 10 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की, जिसमें इस साल जनवरी में भारत के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत भी शामिल है। टीम इस समय ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी बाउचर के काेच रहते टीम ने अब तक 12 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें