युजवेंद्र चहल के सबसे महंगे बॉलिंग स्पेल पर महेंद्र सिंह धोनी बोले थे- चार का कोटा खत्म कर और चिल कर

Namita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही 2017 में सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके थे, लेकिन इसके बाद भी वह लीडर के तौर पर ही खेलते नजर आते थे। 2014 के अंत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास...

युजवेंद्र चहल के सबसे महंगे बॉलिंग स्पेल पर महेंद्र सिंह धोनी बोले थे- चार का कोटा खत्म कर और चिल कर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही 2017 में सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके थे, लेकिन इसके बाद भी वह लीडर के तौर पर ही खेलते नजर आते थे। 2014 के अंत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने जनवरी 2017 में वनडे और टी20 टीम की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था। विराट कोहली नए कप्तान बने थे, लेकिन वह खुद हमेशा कहते रहते थे कि धोनी हमेशा उनके कप्तान रहेंगे। 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर युजवेंद्र चहल ने एक किस्सा सुनाया, जो दर्शाता है कि क्यों धोनी दुनिया के बेस्ट कप्तानों में शामिल किए जाते हैं। चहल ने जब अपने करियर का सबसे महंगा टी20 बॉलिंग स्पेल फेंका था, तो धोनी ने उनसे आकर जो कहा था, वह सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आर अश्विन के साथ बातचीत के दौरान चहल ने यह पूरा किस्सा सुनाया।

'डीआरएस विद ऐश' में चहल ने कहा, 'माही भाई ने मुझसे कहा कि मैं राउंड द विकेट गेंदबाजी करूं और मैंने ऐसा किया और मुझे छक्का पड़ गया। फिर माही भाई मेरे पास आए, तो मैंने उनसे कहा- 'हां, माही भाई अब क्या करना है?' उन्होंने मुझसे कहा कुछ नहीं मैं तो वैसे ही आ गया तेरे पास। मुझे पता है यह तुम्हारा दिन नहीं है। तुम पूरी कोशिश कर रहे हो, लेकिन हो नहीं पा रहा है। ज्यादा सोचना नहीं, अपने चार का कोटा खत्म कर और चिल मार।'

उस मैच में चहल ने चार ओवर में बिना विकेट लिए 16 के इकॉनमी रेट से 64 रन लुटा डाले थे। हेंड्रिक क्लासेन और जेपी डुमिनी ने मिलकर चहल की गेंदों पर खूब रन बटोरे थे। भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाए थे, जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 18.4 ओवर में ही चार विकेट पर 189 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया था। धोनी ने उस मैच में 28 गेंद पर नॉटआउट 52 रनों की पारी खेली थी, जबकि मनीष पांडे ने 79 रनों का योगदान दिया था।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।