एमएस धोनी ने अपने न्यू लुक से किया फैन्स को शॉक्ड, आपने देखा क्या?
भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड में पिछले साल हुए क्रिकेट विश्व कप के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से लगभग एक साल से से दूर हैं। इस दौरान वो झारखंड टीम और...
भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड में पिछले साल हुए क्रिकेट विश्व कप के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से लगभग एक साल से से दूर हैं। इस दौरान वो झारखंड टीम और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ट्रेनिंग करते दिखे थे। धोनी लाइमलाइट से दूर लॉकडाउन में अपनी फैमिली संग रांची में अपने फार्महाउस में समय बिता रहे हैं। जहां लॉकडाउन में टीम इंडिया के अधिकतर क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखे, वहीं धोनी ने इसके उलट इससे बिल्कुल दूरी बनाए रखी। इसी बीच बीच धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
धोनी की जो नई फोटो वायरल हो रही है इसमें वो काली दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इसको उनके एक फैन पेज ने शेयर किया है जिसका नाम 'धोनी रैना टीम' है।
Stunning New Look of @msdhoni ❤️🔥#MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/EDs8irrAwB
— Dhoni Raina Team (@dhoniraina_team) June 27, 2020
बता दें कि धोनी ने 2019 जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला था। इसके बाद से उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच नहीं खेला है। कई दिग्गज क्रिकेटर कह चुके हैं कि धोनी को अब संन्यास की घोषणा कर देनी चाहिए, वहीं कुछ दिग्गजों का कहना है कि धोनी को अभी खेलते रहना चाहिए। आईपीएल के साथ उन्हें क्रिकेट के मैदान पर वापसी करनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
पाक कप्तान अजहर अली ने गिनाए कारण, क्यों टीम इंग्लैंड को हराने में है सक्षम