फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ क्रिकेटIND vs NZ: रांची में फिर गूंजा धोनी...धोनी, पत्नी संग स्टेडियम पहुंचे माही तो फैंस ने किया स्वैग से स्वागत, VIDEO

IND vs NZ: रांची में फिर गूंजा धोनी...धोनी, पत्नी संग स्टेडियम पहुंचे माही तो फैंस ने किया स्वैग से स्वागत, VIDEO

MS Dhoni Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच एमएस धोनी के गृहनगर रांची में आयोजित हुआ। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मुकाबला देखने पहुंचे।

IND vs NZ: रांची में फिर गूंजा धोनी...धोनी, पत्नी संग स्टेडियम पहुंचे माही तो फैंस ने किया स्वैग से स्वागत, VIDEO
Md.akram लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 27 Jan 2023 09:23 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज आगाज हो गया। पहला मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया। मुकाबला देखने के लिए दर्शक भारी तादाद में स्टेडियम पहुंचे। वहीं, दर्शकों की खुशी का उस वक्त कोई ठिकाना नहीं रहा, जब बड़ी स्क्रीन पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी नजर आए। धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मैच का लुत्फ उठाने के लिए स्टेडियम पहुंचे। बता दें कि माही इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों के संग मुलाकात को लेकर सुर्खियों में रहे।

रांची में फिर गूंजा धोनी...धोनी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने धोनी का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी जैसे ही कैमरे पर नजर आते हैं तो दर्शक उनका स्वैग से स्वागत करते हैं। दर्शक खुशी से चिल्लाने लगते हैं। रांची में एक बार फिर कुछ देर तक धोनी...धोनी की गूंज सुनाई देती है। इसके बाद माही दर्शकों के प्यार को हाथ हिलाकर स्वीकार करते हैं। वहीं, साक्षी के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखर जाती है। धोनी के इस वीडियो पर कुछ ही घंटे के अंदर लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

गौरतलब है कि धोनी ने मैच की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सरप्राइज दिया था। धोनी खुद स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों और टीम के अन्य सदस्यों से मिले। बीसीसीआई ने धोनी और खिलाड़ियों की मुलकात का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ''देखो रांची में ट्रेनिंग के दौरान कौन मिलने आया है- दिग्गज एमएस धोनी।'' धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सक्रिय हैं। 

लेटेस्ट Cricket News, Cricket Live Score, Cricket Schedule और T20 World Cup की खबरों को पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।