मोहम्मद कैफ ने माना- धोनी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, राहुल लॉन्ग टर्म ऑप्शन नहीं

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि केएल राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर लॉन्ग टर्म ऑप्शन नहीं हैं और ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कैफ का मानना...

मोहम्मद कैफ ने माना- धोनी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, राहुल लॉन्ग टर्म ऑप्शन नहीं

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि केएल राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर लॉन्ग टर्म ऑप्शन नहीं हैं और ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कैफ का मानना है कि अभी तक टीम इंडिया को धोनी का रिप्लेसमेंट नहीं मिला है। धोनी ने 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। ऋषभ पंत को लिमिटेड ओवर में धोनी के रिप्लेसमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया गया, लेकिन वो कुछ ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान पंत चोटिल हुए थे, उसके बाद से केएल राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज की जिम्मेदारी लिमिटेड ओवर में संभाल रहे हैं।

विराट के 'डायनासोर' वीडियो पर बने मजेदार Memes, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

कैफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'अभी तक उनका कोई विकल्प नहीं रहा है। कई खिलाड़ियों को धोनी की जगह इस्तेमाल किया गया है, मुझे नहीं लगता कि केएल राहुल लॉन्ग टर्म ऑप्शन हैं। उन्हें बैक-अप विकेटकीपर के तौर पर रखा जाना चाहिए, अगर विकेटकीपर चोटिल हो जाता है, तो उन्हें विकेटकीपर का रोल निभाना चाहिए। आपको किसी विकेटकीपर पर काम करना होगा। ऋषभ पंत और संजू सैमसन भी धोनी की जगह नहीं ले पाए। जब आप सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ की बात करते हैं, तो आपके पास विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे रिप्लेसमेंट थे।'

VPL 2020: केसरिक विलियम्स समेत खेल रहे हैं ये इंटरनेशनल क्रिकेटर्स

कैफ ने आगे कहा, 'इन सब ने मिलकर उस खाली जगह को भरा, लेकिन यह केस धोनी के साथ नहीं रहा। मुझे अभी भी लगता है कि धोनी नंबर-1 विकेटकीपर हैं। वो अभी पूरी तरह से फिट हैं और जल्दबाजी में उन्हें साइडलाइन नहीं किया जाना चाहिए।' धोनी के संन्यास को लेकर तमाम चर्चाएं चलती रही हैं। हालांकि धोनी ने खुद अभी तक संन्यास को लेकर कुछ नहीं कहा है। वहीं कई दिग्गज क्रिकेटरों का मानना है कि धोनी अब टीम इंडिया में वापसी नहीं कर सकेंगे।
 

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।