फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2023 फाइनल का एमएस धोनी का ये वीडियो आप देख लोगे तो इमोशनल हो जाओगे, खूब हो रहा है वायरल

IPL 2023 फाइनल का एमएस धोनी का ये वीडियो आप देख लोगे तो इमोशनल हो जाओगे, खूब हो रहा है वायरल

IPL 2023 फाइनल में एमएस धोनी काफी इमोशनल नजर आए। अगर उनका एक वीडियो आप देख लोगे तो आप भी इमोशनल हो जाओगे। फाइनल के दो दिन बाद ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। धोनी अपने घुटने पर पट्टी बांध रहे हैं।

IPL 2023 फाइनल का एमएस धोनी का ये वीडियो आप देख लोगे तो इमोशनल हो जाओगे, खूब हो रहा है वायरल
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 01 Jun 2023 09:09 AM
ऐप पर पढ़ें

IPL 2023 फाइनल को चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी। धोनी कभी भी किसी भी ट्रॉफी को जीतने के बाद उतने इमोशनल नजर नहीं आए, जितना आईपीएल के 16वें सीजन का खिताब जीतने के बाद दिखाई पड़े। वहीं, अगर उनका एक वीडियो आप देख लोगे तो आप भी इमोशनल हो जाओगे। फाइनल के दो दिन बाद ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

आपको याद होगा कि एमएस धोनी ने ये सीजन किस दर्द में खेला है। धोनी के बाएं पैर के घुटने में चोट थी और वे कई बार मैदान पर दर्द में दिखाई पड़े थे। यहां तक कि वे आईपीएल 2023 फाइनल में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्होंने उससे पहले पैर पर पट्टी बांधी। ड्रेसिंग रूम में अकेले धोनी को पट्टी बांधते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जो आपको इमोशनल कर देगा। 

धोनी गुजरात टाइटन्स के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन पहली ही गेंद पर आउट हो गए। धोनी पवेलियन लौटते समय भी काफी निराश थे, क्योंकि वे जानते थे कि वे जिस काम के लिए मैदान पर आए थे, उसे पूरा नहीं कर पाए थे। हालांकि, कप्तान धोनी के चहेते रविंद्र जडेजा ने चेन्नई के लिए वो काम कर दिखाया था। जडेजा ने आखिरी दो गेंदों में 10 रन बनाकर टीम को खिताब दिलाया था।