फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटVIDEO: थके होने के बावजूद धौनी ने इस अंदाज में किया युवा खिलाड़ियों को खुश

VIDEO: थके होने के बावजूद धौनी ने इस अंदाज में किया युवा खिलाड़ियों को खुश

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी(Ms dhoni) का यूं ही नहीं पूरी दुनिया में सिक्का चलता है। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी एमएस धौनी क्रिकेट के कूल खिलाड़ी कहलाते हैं। एमएस धौनी...

VIDEO: थके होने के बावजूद धौनी ने इस अंदाज में किया युवा खिलाड़ियों को खुश
लाइव हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 08 Mar 2019 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी(Ms dhoni) का यूं ही नहीं पूरी दुनिया में सिक्का चलता है। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी एमएस धौनी क्रिकेट के कूल खिलाड़ी कहलाते हैं। एमएस धौनी के पूरे दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। इसी की एक झलक गुरुवार को मैदान पर नजर आई जब धोनी अभ्यास करके वापस जा रहे थे। लंबे समय से कुछ युवा स्थानीय खिलाड़ी धोनी से ऑटोग्राफ लेने का इंतजार कर रहे थे और उसके बाद धोनी ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

VIDEO:जब भारतीय खिलाड़ियो के बीच हुआ 'Longest Six' मारने का कॉम्पिटीशन

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच का आयोजन शुक्रवार को रांची में होने जा रहा है और इसके लिए जब अंतिम बार रांची में अभ्यास करके धोनी मैदान से बाहर आ रहे थे तब अचानक युवा खिलाड़ियों की भीड़ लग गई। ये सभी धोनी को एक झलक देखना, उनके साथ तस्वीर व उनका ऑटोग्राफ लेना चाहते थे। धोनी ने भी किसी भी फैन को निराश नहीं किया। उन्होंने फोटो भी खिंचाई और सभी फैंस को आराम से ऑटोग्राफ भी दिया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें