एमएस धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे बेंगलुरु, क्या खेलेंगे IPL में आखिरी मैच?
एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ बेंगलुरु पहुंच गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी IPL का अपना आखिरी मैच खेलने उतर सकते हैं, जो RCB के खिलाफ होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास का अपना आखिरी मैच 18 मई को खेल सकते हैं। 18 मई 2024 को चेन्नई सुपर किंग्स मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल के मौजूदा सीजन का अपना आखिरी लीग मैच खेलने उतरेगी। ये मैच एमएस धोनी का आईपीएल का आखिरी लीग मैच हो सकता है। शायद यही वजह है कि वे बेंगलुरु अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है।
दरअसल, एमएस धोनी ने पिछले साल इस बात का ऐलान किया था कि आईपीएल 2024 उनका इस लीग का आखिरी सीजन हो सकता है। धोनी चोट के बावजूद सीएसके के लिए खेल रहे हैं और सीजन से ठीक पहले कप्तानी भी छोड़ दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल 2024 उनका आखिरी सीजन हो सकता है और ऐसा है तो 18 मई को जो आरसीबी के खिलाफ मैच है, वह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। यही वजह है कि धोनी अपना विदाई मैच अपने परिवार के सामने खेलने वाले हैं। इसी वजह से उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी को बुलाया है।
18 मई को आरसीबी के खिलाफ अगर चेन्नई की टीम मुकाबला 18 रनों से ज्यादा के अंतर से हार जाती है या फिर उनके खिलाफ आरसीबी 18.1 ओवर में रन चेज को पूरा कर लेती है तो फिर चेन्नई की टीम के लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद हो जाएंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। एसआरएच अगर 16 मई को होने वाले मैच में गुजरात को हरा देती है तो फिर आरसीबी वर्सेस सीएसके मैच नॉकआउट होगा। अगर सीएसके मैच हार जाती है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और इस तरह धोनी का यह आखिरी मैच हो सकता है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



